✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

डोली के बजाय उठी अर्थी, शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन सहित 2 की सड़क दुर्घटना में मौत

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:36:01 AM

दुमका (DUMKA) : कहते है कि होता वही है जो ऊपर वाले की मर्जी होती है. लेकिन कभी कभी लगता है कि ऊपर वाले ने इंसान के साथ क्रूर मजाक किया हो. ऐसा ही एक मामला दुमका जिला से सामने आया है. जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दलदली गांव के पास बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि इस घटना में 4 लोग घायल हो गए, जिसका इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

गुरुवार को नहीं होती है बेटी की विदाई इसलिए बुधवार देर रात ही किया गया था विदा

जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन में शिकारीपाड़ा के नव पहाड़ गांव की चूमकई हांसदा की शादी पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना के बबूईझूटी निवासी निर्मल मुर्मू के साथ संपन्न हुई थी. शाम में शादी के बाद पार्टी भी हुआ. परिजनों का कहना है कि गुरुवार को बेटी की विदाई नहीं होती है इसलिए बुधवार देर रात दुल्हन को ससुराल के लिए विदा कर दिया गया. 4 बाइक से दुल्हन सहित 8 लोग बबूईझूटी के लिए रवाना हुए, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.

बाइक रोक कर सड़क किनारे खड़े थे सभी, ट्रक ने लिया चपेट में

बताया जा रहा है कि दलदली के पास पत्थर लोड ट्रक से एक पत्थर का टुकड़ा बाइक सवार व्यक्ति के शरीर पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया. चारों बाइक चालक ने सड़क किनारे बाइक रोक दी और घायल का हाल चाल लेने लगे. इसी दौरान एक खाली ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में डुनुस सोरेन नमक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि दुल्हन सहित घायल 5 लोगों को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जिसमें इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गई. गंभीर रूप घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि 3 घायलों का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना में दूल्हा बाल बाल बच गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:accident newsdumka accident newsInstead of palanquindumka newslatest newsdumkajharkhand newsdumka latest newshindi newsaccidentdumka hindi newsdumka news livedumka news updatestrain accident newsbihar newsbreaking newsnewsbihar jharkhand newsroad accident newsroad accidentjharkhand news livelive newsdumka road accident livedumka road accident newsdumka fire newsdumka ka newstrain accidenttop newsdumka today newsdumka news today2 including bride going to in-laws house after marriage died in road accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.