✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राजधानी रांची से सटे सिल्ली के एक घर में बाघ घुसने की सूचना, लोगों में दहशत का माहौल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:33:34 PM

रांची (RANCHI) : रांची के सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत के मरदु गांव में बाघ देखे जाने की सूचना है. ग्रामीणों के अनुसार सुबह साढ़े चार बजे बाघ गांव में घुस आया. सुबह साढ़े चार बजे पुरंदर महतो अपने घर से बकरी निकाल रहे थे, तभी बाघ ने हमला कर दिया और उनके घर में घुस गया. तत्परता दिखाते हुए पुरंदर महतो ने तुरंत दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं. अभी यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि यह बाघ है या कुछ और. पैरों के निशान से पता चलता है कि यह कोई बड़ा जानवर है. जिस घर में बाघ घुसा, वहां पहले से दो लड़कियां सो रही थीं.

ग्रामीणों के अनुसार बाघ लड़कियों के बगल में बैठा था, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है. लड़की सुरक्षित बाहर निकल आई और दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया गया. इससे लगता है कि यह कोई पालतू जानवर हो सकता है. वन विभाग ओरमांझी जैविक उद्यान की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है. टीम के आने के बाद ही पता चल सकेगा कि घर के अंदर असल में क्या है. वन विभाग के सिल्ली फॉरेस्टर के अनुसार लक्कड़बग्गा या बाघ हो सकता है.

Tags:ीोलमपग लाैेीोलमपग वीाोकगलु लाैेa tigertigertiger entering a house in Sillipanic prevails in the village

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.