✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अंधाधुंध फायरिंग से दहला बक्सर का ये इलाक़ा, एक की घटनास्थल पर मौत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:52:01 PM

बक्सर(BUXER): बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हथियारो से लैस अपराधियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. घटना राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव में घटित हुई.

फायरिंग में रमाकांत पाठक को पांच से छह गोलियां लगी

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विजय शंकर चौबे और धनसोई थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी रमाकांत पाठक आपस में रिश्तेदार थे. रमाकांत पाठक किसी पारिवारिक कारण से रसेन गांव आए हुए थे. सोमवार की शाम दोनों घर से बाहर टहलने निकले थे.इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हथियारो से लैस अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी.फायरिंग में रमाकांत पाठक को पांच से छह गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं विजय शंकर चौबे के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

नामजद लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया है

सूत्रों के अनुसार, मृतक बहुचर्चित अहियापुर हत्याकांड में जेल में बंद एक आरोपी का संबंधी बताया जा रहा है गोलियों से जख्मी प्रत्यक्ष दर्शी ने आपबीती बताते हुए कहा कि सभी आरोपी अहियापुर गाँव के नामजद लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया है उस घटना में जप्त ट्रक के जमानत नहीं कराने को लेकर धमकी भी दी जा रहीं थी.

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

Tags:buxar firing newsbuxar firing news livebuxar news todaybihar buxar firing news livebuxar today newsnews todaytoday newslive news todaybihar news todayassam news todaytelugu news todayap today newsassamese news todaytoday news livetelangana today newsparas hospital firing newsnews assam todaytoday bihar newsbuxar firingnarayanpur news todaytoday telugu newstoday assamese newstoday news assamesenews assamese todayparas hospital patna firing newsbuxar firing live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.