✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड की फेंसिंग का कार्य तेजी से जारी, 160 किलो मीटर की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ेगी रेलगाड़ी

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:01:37 PM

टीएनपीडेस्क(TNPDESK): मिशन रफ्तार के तहत देश में ट्रेनों की गति बढ़ाने का काम हो रहा है. दरअसल मुख्य रेलमार्गों पर ट्रेनों की रफ्तार 130 से बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक करने का लक्ष्य है. इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल द्वारा प्रस्तावित 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति वाले रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे सुरक्षा बाड़ लगाए जा रहे हैं. बता दे कि इसके तहत बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश  में पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के लगभग 412 किलोमीटर लंबे ग्रैंड कॉर्ड रेलवे ट्रैक को कवर किया जा रहा है. इनमें प्रधानखंटा से धनबाद, नेसुबो गोमो, कोडरमा, गया, सोननगर होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक 412 किलोमीटर रेलखंड में से 231 किलोमीटर रेलवे ट्रैक की फेंसिंग का कार्य पूरा हो चुका है.

जल्द रेलवे सेक्शन पर गाड़ियों का आवागमन होगा आसान 
बता दें कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 200 किलोमीटर में से 110 किलोमीटर रेलवे ट्रैक फेंसिंग का कार्य प्री-फैब्रिकेटेड सीमेंटेड स्लैब लगाकर पूरी की जा चुकी है. शेष 90 किलोमीटर का कार्य क्रैस बैरियर लगाकर जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. इसी तरह धनबाद मंडल में आने वाले 175 किलोमीटर ग्रैंड कॉर्ड रेलवे सेक्शन में 25 किलोमीटर लंबे घाट सेक्शन छोड़कर अब 150 किलोमीटर रेलवे ट्रैक की फेसिंग की जानी है. इनमें से अब तक 121 किलोमीटर का काम प्री-फैब्रिकेटेड सीमेंटेड स्लैब लगाकर पूरा हो चुका है. बाकी के काम 29 किलोमीटर का क्रैस बैरियर लगाकर अगस्त, 2024 तक पूरा कर लिय़ा जाएगा. बता दे कि प्री-फैब्रिकेटेड सीमेंट के ढलाई किया हुआ स्लैब को दो पिलरों के बीच स्थापित कर दिया जाता है और क्रैस बैरियर स्टील के दो पिलों के बीच एक सीमित ऊँचाई के अंतराल पर दो स्टील प्लेटों को लगाया जाता है.फेंसिंग कार्य पूरा हो जाने के बाद इन रेलवे सेक्शन पर गाड़ियों का आवागमन और भी आसान हो जाएगा जिससे ट्रेनों के समय में भी बदलाव होगा

Tags:Indian Railways will now compete with Bullet Train! The train will run on the track at a speed of 160 kilometersIndian Railwaysspeed of 160 kilometersBullet Train!train will run on the trackindian railwaysindian railwayrailwayrailway stationindiaindian railway economyhow indian railway workscase study indian railwayindian railways trainsindian railways statusindian railway how it worksindian railways historyhistory of indian railwaysindian train

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.