☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पाकिस्तान की राजनीति में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्यों हो रही तारीफ, जरूर पढ़िए

पाकिस्तान की राजनीति में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्यों हो रही तारीफ, जरूर पढ़िए

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान में चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस बार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर पाकिस्तान की स्थानीय राजनीति में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चर्चा में लाया है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान ने मोदी के बहाने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की विदेश में संपत्ति पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि "नवाज की विदेशों में संपत्ति है, मोदी की है क्या?"इमरान खान का साफ संकेत था कि नवाज शरीफ ने विदेश में काफी काला धन जमा रखे हैं.

एक रैली को संबोधित करते हुए इमरान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें इमरान खान विदेश में रह रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर हमला करते हुए कहते हैं कि विश्व के किसी अन्य नेता के पास अपने देश से बाहर नवाज जितनी संपत्ति नहीं होगी. उन्होंने कहा कि किसी भी देश के प्रमुख नेता के पास अपने देश के बाहर अरबों की संपत्ति नहीं है. साथ ही इमरान ने जनता से सवाल पूछा, हमारे पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री मोदी के पास भारत के बाहर कितनी संपत्तियां हैं?

दरअसल, इमरान खान अक्सर अपनी सभाओं में भारत और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते रहते हैं. पहले भी वे भारत की विदेश नीति की तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने अमेरिका व रूस के साथ रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री की प्रशंसा की थी. उन्होंने कहा था कि भारत ने अमेरिका पर दबाव भी बनाए रखा और जनता को राहत प्रदान करने के लिए रूस से सस्ता तेल खरीदा. यह सफल कूटनीतिक दृष्टिकोण का परिणाम है.इमरान खान का दावा है कि भारत जैसी विदेश नीति न होने के कारण ही पाकिस्तान को कई तरह के संकटों का सामना करना पड़ रहा है. इसके लिए पूर्व के प्रधानमंत्री सभी जिम्मेवार हैं.आज दुनिया में भारत की विदेश नीति की चर्चा होती है.इमरान खान के इस बयान से पाकिस्तान की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है.

Published at:22 Sep 2022 11:22 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.