✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Indian Bank Vacancy: ग्रेजुएट पास के लिए बढ़िया मौका, इस बैंक में 1500 पदों पर निकली भर्ती, 7 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:20:13 PM

TNP DESK- बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. दरअसल इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर पर भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2025 तक है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1500 पदों को भरा जाएगा. 

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification )

इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. 

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क (Application Fee)

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को मात्र 175 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. 

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा. 

ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाएं

अब होम पेज पर  “करियर” ऑप्शन पर जाएं

ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें

अब लॉग इन करने के बाद मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें

डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें 

अंत में फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंटआउट लेकर रखें.

Tags:indian bank vacancy 2025indian bank job vacancy 2025indian bank new vacancy 2025indian bank assistant vacancy 2025indian bank job vacancy 2025 in tamilindian bank apprentice vacancy 2025indian bank apprentice new vacancy 2025indian bank apprentice vacancy 2025 july jobindian bank vacancies 2025south indian bank vacancies 2025indian bank 2025bank new vacancy 2025bank job vacancy 2025gramin bank new vacancy 2025indian bank vacancy details tamilindian bank apprentice vacancy

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.