✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ICC T20 World Cup : नीदरलैंड के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत, अक्षर-अश्विन का चला जादू

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:40:35 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारत अपने ग्रुप के टॉप पर पहुंच चुकी है. भारत ने शुरुआत से ही मैच में पकड़ बना ली थी. वहीं, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रर्दशन की. और नीदरलैंड महज 123 रन ही बना पाई.

अक्षर-अश्विन के आगे विपक्षी बल्लेबाजों ने किया सरेंडर

नीदरलैंड की टीम 180 रनों का पीछा करने उतरी थी. लेकिन टीम की बल्लेबाजी उतनी अच्छी रही नहीं. नीदरलैंड की शुरुआत खराब रही और टीम ने अपना पहला विकेट तीसरे ओवर में ही खो दिया. वहीं, भारतीय स्पिन गेंदबाजी भी काफी कारगर रही और बल्लेबाजों को बांधकर रखा. दोनों स्पिनरों ने दो-दो विकेट लिए. वहीं, उनका इकॉनमी भी छह रन प्रति ओवर से कम रहा. वहीं, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने भी काफी शानदार गेंदबाजी की.

विराट और सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी शानदार रही. केएल राहुल को छोड़ दिया जाए तो रोहित, विराट और सूर्यकुमार तीनों ने अर्धशतक जड़े. सूर्या ने 25 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए. वहीं, विराट ने अपना फार्म बरकरार रखते हुए 44 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए. वहीं, कप्तान रोहित ने शानदार 53 रन बनाए.           

Tags:india wins against netherlandindia win matchind vs nedicc t20 world cupicc t20 world cup 2022virat kohlisuryakumar yadavrohit sharmaaxar patelashwinkl rahul

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.