✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

India Post GDS Vacancy: 10 वीं पास के लिए डाक विभाग में 44 हजार से अधिक पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:45:54 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. दरअसल इंडिया पोस्ट ऑफिस में बंपर वैकेंसी निकली है. भारतीय डाक सेवा विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 44000 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में जीडीएस के पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय डाक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. बता दे कि आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 अगस्त 2024 तक है.

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

भारतीय डाक विभाग में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से दसवीं की परीक्षा का पास होना जरूरी है. साथ ही उसे स्थानीय भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं.

आयु सीमा(Age Limit)

आपको बता दे कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क(Application Fee)

भारतीय डाक विभाग में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवेदन शुल्क भी देना पड़ेगा. बता दें कि जनरल, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपया आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, और पीएच कैटिगरी के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. साथ ही जो उम्मीदवार सेलेक्ट हो जाएंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल लेटर उम्मीदवार को भेजा जाएगा.

ऐसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.

इसके बाद होम पेज पर इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक रिक्रूटमेंट 2024 पर क्लिक करें.

अब रजिस्ट्रेशन करें.

इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर पंजीकरण संख्या व पासवर्ड भेजा जाएगा.

अब एप्लीकेशन फॉर्म भरे 

मांगे गए सारे इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट अपलोड करें 

अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दे और फार्म का एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख ले.

Tags:India Post officePost office vacancyIndia Post GDS VacancyGovernment jobJob alertJob vacancyJob searchजीटीPost office recruitment

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.