☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

देश को मिली चौथी वंदे भारत ट्रेन, PM ने दिखाई हरी झंडी, जानिए कहां से कहां तक दौड़ेगी

देश को मिली चौथी वंदे भारत ट्रेन, PM ने दिखाई हरी झंडी, जानिए कहां से कहां तक दौड़ेगी

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): देश को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Fourth Vande Bharat Train) मिल गई है. पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को आज यानी 13, अक्टूबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. आम लोगों के लिए ये ट्रेन 19 अक्टूबर से शुरू कर दी जायेगी. आपको बता दें  कि प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय दौरे पर हिमाचल में हैं. और इसी दौरान उन्होंने ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाई. यह वंदे भारत ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के बीच चलेगी. बता दें, हिमाचल प्रदेश में इस साल चुनाव भी होने हैं. 

महज 5 घंटे में सफर होगी तय  

भारत की सबसे तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन महज साढ़े पांच घंटे में नई दिल्ली से ऊना का सफर तय करेगी. इस सफर दौरान यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब स्टेशन पर दो-दो  मिनट रुकेगी.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस Vande Bharat Train

वंदे भारत ट्रेन, भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन है. यह ट्रेन सिर्फ रफ्तार के मामले में ही आगे नहीं है बल्कि इस ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. ट्रेन में जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर समेत तमाम सुविधाएं हैं. नई खूब‍ियों से लैस नेक्‍स्‍ट जनरेशन वाली वंदे भारत 2.0 ट्रेन में कवच (ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम) की सुविधा है. इसके तहत हर कोच में चार इमरजेंसी विंडो जोड़े जाने से अधिक सुरक्षा मिलेगी.

अहमदाबाद को भी मिली थी वंदे भारत ट्रेन की सौगात

हिमाचल से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 30 सितंबर को अहमदाबाद में वंदे भारत ट्रेन और मेट्रो परियोजना के फेस-1 का उद्घाटन किया था. इस दौरान पीएम ने गांधीनगर से अहमदाबाद के बीच ट्रेन यात्रा भी की थी.

Published at:13 Oct 2022 12:11 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.