✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Women Asia Cup Final Result : भारत 7वीं बार बनीं चैंपियन, श्रीलंका को 8 विकेट से हराया 

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:03:57 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): Women Asia Cup Final India Vs Sri Lanka Highlight: भारतीय टीम ने महिला टी-20 एशिया कप जीत लिया है. भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को 8 विकेट से मात दी है. इस खिताब के साथ ही महिला भारतीय टीम ने कुल सातवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है. 

फाइनल मुकाबले का मैच Highlight 
बता दें कि इस वर्ष महिला टी-20 एशिया कप बांग्लादेश में खेला गया था. फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 65 रन बना पाई. रनों का पीछा करती भारतीय टीम ने महज 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 71 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया.

स्मृति मंधाना ने जड़ा अर्धशतक 
भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, गेंदबाजों में रेणुका सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाये तो गायकवाड़ और राणा ने भी 2-2 विकेट झटके.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.