पटना(PATNA): नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज चौथे दिन भी जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही. जिससे ओपीडी सेवा ठप्प हो चुकी है. जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है. जूनियर डॉक्टरों न ओपीडी गेट में ताला लगा दिया है. जिससे सीनियर डॉक्टर मरीजों को ओपीडी में नहीं देख पा रहे हैं. अस्पताल प्रशासन ने भी जूनियर डॉक्टरों के सामने घुटने टेक दिया है.
क्या है उनकी मांग
बता दें कि अपनी स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर बिहार के जूनियर डॉक्टर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. लेकिन सरकार की ओर से न इनसे बात की गई है, और ना ही इनकी मांग ही मानी गई है. इसका सबसे बड़ा नुकसान उन मरीजों को उठाना पड़ रहा है, जो दूर-दराज़ राजधानी इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं. जूनियर डॉक्टरों से मरीज के परिजनों से नोंक-झोंक की भी खबर मिली है.