✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

IND vs AUS सीरीज: 200 से ज्यादा स्कोर बना कर भी क्यों हारी टीम इंडिया, जानिए हार का मुख्य कारण   

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:32:26 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले ही मैच में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 208 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में 19.2 ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 30 गेंदों में ताबड़तोड़ 70 रनों की पारी खेली. इसकी बदौलत भारतीय टीम बड़े लक्ष्य तक पहुंच पाई. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भी शानदार बल्लेबाजी की और आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया. तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से अब पीछे हो गई है. ऐसे में एशिया कप के बाद मिली इस हार के बाद फिर से टीम पर सवाल उठने लगे हैं. इस हार के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण बताए जा रहे हैं, चलिए उन कारणों के बारे में जानते हैं.

1. खराब शुरुआत:- भारत ने भले ही 200 से ऊपर का स्कोर खड़ा कर लिया, लेकिन जिस पिच पर रनों की बारिश हो रही थी, उस पिच पर भारत के तीन स्टार बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए. इनमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और दिनेश कार्तिक शामिल हैं.

2. खराब फील्डिंग:- इतने बड़े मैच में जहां रनों की बारिश हो रही और वर्ल्ड कप की तैयारी में टीम लगी हुई है. ऐसे में भारतीय फिल्डरों ने तीन-तीन कैच छोड़ दिया. ऐसे में जीतना काही से भी आसान नहीं था.

3. खराब गेंदबाजी:- अक्षर पटेल के अलावा भारत के सारे गेंदबाज फिसड्डी साबित हुए. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने सभी गेंदबाजों की पिटाई की.

4. डेथ ओवर:- ऑस्ट्रेलिया टीम को आखिर 4 ओवेरों में जीत के लिए 55 रन चाहिए थे. मगर, भारत के गेंदबाजों ने डेथ ओवर में बहुत ही खराब गेंदबाजी की. 17वें ओवर में तीन वाइड बॉल के साथ भुवनेश्वर ने 15 रन दिए. इसके बाद अगले ओवर में हर्षल पटेल ने 22 रन दे दिए. इसके बाद 19 वां ओवर फिर से भुवनेश्वर कुमार को मिली. इस ओवर में हैट्रिक चौके के साथ उन्होंने 16 रन लुटाए. इसके बाद आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मात्र 2 रन चाहिए था, जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर लिया.                   

      

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.