✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सेवानिवृत्ति के बाद भी किस हैसियत से DGP के पद पर हैं अनुराग गुप्ता: बाबूलाल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:40:55 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : डीजीपी अनुराग गुप्ता के मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घरेते हुए कई सवाल उठाए हैं. बाबूलाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी किस हैसियत से अनुराग गुप्ता DGP के पद पर बने हुए हैं. सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर अनुराग गुप्ता में ऐसा क्या खास है कि उन्हें डीजीपी बनाए रखा गया है. बिहार में भी डीजीपी के खिलाफ थाने में 420 का मामला दर्ज है. ऐसे में ये आदमी झारखंड को कैसे बदलेगा, पुलिस कैसे काम करेगी, ये सोचने वाली बात है.

हेमंत सोरेन को घोटाले से बचाते हैं अनुराग गुप्ता-बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अनुराग गुप्ता को पहले हेमंत सोरेन सरकार ने 26 महीने तक सस्पेंड रखा था, लेकिन अब वो हेमंत सरकार के लाडले अफसर बन गए हैं. झारखंड में ईडी की जांच चल रही है. अलग-अलग मामलों में कार्रवाई हो रही है. ईडी ने एक पत्र लिखा था जिसमें अलग-अलग अफसरों के नाम शामिल हैं. जिस मामले में ईडी के गवाहों की गवाही होनी है, अनुराग गुप्ता केस दर्ज करके या किसी और तरीके से उन्हें दबाने की कोशिश कर रहे हैं. यही वजह है कि हेमंत सोरेन और अनुराग गुप्ता के बीच गांठ पड़ गई है. जिसमें वह हेमंत सोरेन को घोटाले से बचाते हैं और यही वजह है कि हेमंत सोरेन उन्हें डीजीपी के पद पर बनाए रखते हैं.

चुनाव के समय उन्हें डीजीपी के पद से हटा दिया गया था क्योंकि उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, लेकिन जब दोबारा सरकार बनी तो उन्हें फिर से पुलिस का मुखिया बना दिया गया. अब रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें असंवैधानिक तरीके से डीजीपी बनाए रखा जा रहा है. गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि वह डीजीपी नहीं रह सकते.

जब से अनुराग गुप्ता झारखंड के डीजीपी बने हैं, कोयला चोरी और अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. कोयला चोरी रोकने की जिम्मेदारी डीजीपी को दी गई है. जिससे वसूला गया पैसा हेमंत सोरेन तक पहुंच रहा है. पैसे वसूलने के लिए कई लोग कई गाड़ियों में घूम रहे हैं. वे लोग कौन हैं और कैसे काम कर रहे हैं?

रिपोर्ट-समीर

Tags:babulal marandibabulal marandi on bjpbabulal marandi bjpbabulal marandi newscm babulal marandibabulal marandi latestbabulal marandi profilebabulal marandi latest newsbabulal marandi on hemant sorenbabulal marandi pcbjp babulal marandibabulal marandi jvmbabulal marandi bjp meinbabulal marandi joins bjpbabulal marandi interviewbabulal marandi electionbabulal marandi partybabulal marandi press conferencebabulal marandi ki press conference;anurag guptadgp anurag guptaips anurag guptajharkhand dgp anurag guptaanurag gupta ips jharkhandadg anurag gupta suspendedanurag gupta dgp cidips anurag gupta new dgpjharkahnd dgp anurag guptaias anurag guptaanurag gupta dgpranchi dgp anurag guptaranchi: dgp anurag guptaips anurag gupta 1990 batchjharkhand new dgp anurag guptaadg anurag guptadgp anuragadg anurah guptaanurag gupta interviewadg anurag gupta matter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.