✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ठंड को देखते हुए पटना जिलाधिकारी ने स्कूलों को बंद करने का दिया निर्देश, 11 जनवरी तक पहली से आठवीं कक्षा तक की रहेगी छुट्टी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:42:40 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):देश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं बिहार, झारखंड बंगाल की बात करें तो यह शीतलहरी के साथ कोहरे का भी प्रकोप देखा जा रहा है. वही बिहार में ठंड को देखते हुए स्कूल को बंद करने का निर्देश दिया गया है.पहली से आठवीं कक्षा तक के क्लास को 11 जनवरी तक बंद करने का फैसला लिया गया है.

11 जनवरी तक पहली से आठवीं कक्षा तक की रहेगी छुट्टी

पटना के जिलाधिकारियों ने पहली से आठवीं कक्षा तक की कक्षा को 11 तारीख तक के लिए बंद करने का निर्देश दिया है.आपको बतायें कि इन दिनों बिहार में जबरदस्त ठंड पड़ रही है, जिससे सुबह-सुबह स्कूल जाने में बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर इसका बुरा बुरा प्रभाव ना पड़े इसको देखते हुए पहले से आठवीं कक्षा तक के स्कूल की गतिविधि पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है.

आठवीं से ऊपर की क्लास 9:00 बजे से लेकर 3:30 बजे तक ही चलेंगे

हालांकी स्कूल में बच्चे भले ही ना आएं लेकिन शिक्षक अपने समय पर आएंगे, ठंड को देखते हुए, पूरी व्यवस्था में बच्चों की सुविधा के लिए की गई है, ताकि उनके स्वास्थ्य पर किसी तरह की कोई गलत प्रभाव ना पड़ें, वहीं लेकर आठवीं से ऊपर की क्लास 9:00 बजे से लेकर 3:30 बजे तक ही चलेंगे.

Tags:bihar weather updatePatna District MagistrateHoliday in all schools of Patnacolse all schools of patnabiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.