✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इन देशों में नागरिकों को नहीं भरना पड़ता है एक भी रुपया टैक्स, लोगों का बचता है काफी पैसा, जानिए

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:41:06 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आजकल की दुनिया में हर कोई आर्थिक रूप से सम्पूर्ण रहना चाहता है. इस महंगाई के जामने में हर जरूरत को पूरा करना आसान नहीं है. एक आम इंसान को सैलरी से सीमित पैसों में घर चलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में टैक्स लोगों की कमाई का एक हिस्सा खा जाता है. टैक्स भरना एक जरूरी चीज भले ही है मगर ये आम लोगों के लिए काफी मुश्किल पैदा कर देता है. टैक्स का बोझ आम से लेकर खास तक सभी के ऊपर है. सरकार की कमाई का प्रमुख हिस्सा टैक्स है. ये भारत ही नहीं बल्कि की अन्य देशों में भी लिया जाता है, मगर क्या आपको पता है. कुछ ऐसे भी देश है जहां लोगों को टैक्स नहीं देने पड़ते है. ये जगह टैक्स फ्री कन्ट्री है. ऐसे में लोगों का काफी पैसा बचता है.

बजट में पड़ता है काफी फर्क

देश में जब भी आम बजट को पेश किया जाता है तो फिर लोगों की निगाहें सबसे ज्यादा इनकम टैक्स को लेकर होती है कि इस बार सरकार टैक्स को लेकर क्या कुछ ऐलान करेगी. क्योंकि ऐसे लोगों के बजट में काफी फर्क पड़ता है वही ऐसे भी कुछ देश है जहां बिना टैक्स कटे लोगों का इनकम उनके हाथ में होता है. इन देशों में सरकार जनता से एक भी पैसा टैक्स के रूप में नहीं लेती है. लोगों की सैलरी बिना टैक्स कटे दिया जाता है इस लिस्ट में एक नहीं बल्कि कई  देशों के नाम है.

इन देशों में नहीं लिया जाता है टैक्स

इस लिस्ट में पहला नाम आता है यूएई का जहां लोगों से टैक्स नहीं लिया जाता यह देश टैक्स फ्री कंट्री है. कच्चे तेल की सप्लाई करने वाला यह देश लोगों से टैक्स नहीं लेता है.

वहीं इसके अलावा कुवैत भी अपने देश के लोगों से कोई भी इनकम टैक्स नहीं लेता है उनकी सैलरी बिना इनकम टैक्स कटे उन्हें मिलती है यह देश भी टैक्स फ्री देश है.

वही इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है बहामास का जहां लोगों से टैक्स नहीं लिया जाता है यह पर्यटक स्थल के लिए काफी ज्यादा फेमस है.

इसके साथ ही वूमेन में भी सरकार लोगों से टैक्स नहीं लेती है यहां पर भी नागरिकों को बिना टैक्स कटे सैलरी दी जाती है यह देश तेल और गैस के भंडार के लिए काफी मशहूर है.

वही कतर भी टैक्स फ्री देश के लिस्ट में शामिल है. यह देश भी तेल के भंडार के लिए जाना जाता है. हालांकि इन सभी में एक चीज काफी बड़ा है कि जो देश टैक्स फ्री है उनमें से अधिकतर देश ऐसे हैं जहां तेल और गैस जैसी चीजों का भंडार है जहां से तेल और गैस सप्लाई किया जाता है.

 

Tags:INCOMETAXINCOMETAXFREECOUNTRYTHENEWSPOSTTRENDINGcitizens

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.