✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जीवन के ढलते उम्र में सरकार की ये योजना बनेगी आपका सहारा

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 8, 2026, 4:32:08 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): जिंदगी का एक ऐसा पड़ाव आता है, जब इंसान की उम्र ढल जाती है. वो दौर, जब शरीर साथ छोड़ने लगता है, और काम करना मुश्किल हो जाता है. याद कीजिए, जब तक हम जवान रहते हैं, ताकतवर रहते हैं, तब तक हम दिन-रात मेहनत करते हैं, परिवार चलाते हैं, सब कुछ संभालते हैं. लेकिन जैसे ही बुढ़ापा दस्तक देता है, वो मजबूत हाथ कमजोर पड़ जाते हैं, और सहारे की जरूरत महसूस होने लगती है. ऐसे में कई बच्चे अपने मां-बाप के खर्च उठाते हैं. दवाइयां, रोजमर्रा की चीजें, सब कुछ. लेकिन कभी-कभी ये बोझ जैसा लगने लगता है, और बुजुर्ग खुद को अकेला महसूस करते हैं. लेकिन अच्छी खबर ये है कि बिहार सरकार ऐसे बुजुर्गों के लिए एक खास योजना चला रही है, जो उन्हें आर्थिक आजादी देती है.

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना

ये एक ऐसा सहारा है, जो बुजुर्गों को हर महीने पैसे देता है, ताकि वो किसी पर बोझ न बनें. खुद अपनी जरूरतें पूरी कर सकें, आत्मनिर्भर महसूस करें. 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग, जो अब काम नहीं कर पाते, उनके लिए ये कितनी बड़ी राहत है! इस योजना के तहत हर महीने 1100 रुपये सीधे उनके बैंक अकाउंट में आ जाते हैं. हां, DBT डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरीए भेजे जाते है, मतलब कोई बिचौलिया नहीं, पैसे सीधे खाते में. पहले ये रकम सिर्फ 400 रुपये थी, लेकिन जून 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे बढ़ाकर 1100 कर दिया.

आवेदन कैसे करें?

 आवेदन की प्रक्रिया बहुत आसान है, कुछ दस्तावेज तैयार रखिए,  जैसे आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, जन्म प्रमाण पत्र (या कोई उम्र का सबूत), पासपोर्ट साइज फोटो, और निवास प्रमाण पत्र.

ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रबंधन सूचना प्रणाली वेबसाइट से आप आवेदन कर सकते है, सारी डिटेल्स अच्छे से भरिए, आधार वेरिफाई कीजिए, अब अपना नाम, पता, बैंक डिटेल्स, आधार भरिए फॉर्म सबमिट कर दीजिए, फिर अधिकारियों की तरफ से चेक होगा. अगर आप पात्र हैं, तो पैसे आने शुरू हो जाएंगे

ऑफलाइन के लिए अपने नजदीकी ब्लॉक या पंचायत ऑफिस जाए. वहां के अधिकारी से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए फॉर्म ले, फॉर्म भरिए, दस्तावेज अटैच कीजिए  और जमा कर दीजिए.

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

यह योजना उन बुजुर्गों के लिए है जो बिहार के स्थायी निवासी हैं, उम्र 60 साल से ज्यादा हो, किसी दूसरी पेंशन का फायदा न ले रहे हों, और सबसे जरूरी,  गरीबी रेखा से नीचे (BPL) हों.मतलब, वो लोग जिन्हें सच में जरूरत है. ये 1100 रुपये उनके लिए कोई चमत्कार से कम नहीं होगा.

Tags:Bihar old age pension schemeMukhyamantri Vridhjan Pension YojanaBihar pension schemeOld age pension1100 pension scheme BiharSenior citizen financial supportDBT pension scheme BiharBiharGovernment schemeHow to apply Bihar pension schemeBenefits of old age pensionbihar Government

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.