✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सुबह बेटे ने क्वालीफाई किया CA, शाम होते ही छिन गया पिता का साया, व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या, देखें मर्डर का लाइव वीडियो

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: July 7, 2025,
Updated: 3:25 AM

गुमला (GUMLA) : गुमला से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आयी है. जहां सुबह में एक व्यवसायी के बेटे ने सीए क्वालीफाई किया तो शाम होते ही उसके उपर से पिता का साया छिन गया. रविवार को सीए का रिजल्ट घोषित हुआ था. इसमें विनोद के बेटे गोविंद जाजोदिया को सफलता मिली है. इससे परिवार में खुशी का माहौल था. लेकिन, खुशियों के बीच अपराधियों ने विनोद की हत्या कर दी, जिससे घर में मातम छा गया.

दरअसल व्यवसायी विनोद जाजोदिया की बीच सड़क पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना रविवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मार्ग पर हुई. जहां अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी विनोद जाजोदिया पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से उन्हें गंभीर हालत में रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स से रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो घटना कैद हो गई जिसमें वे सड़क पार करने के लिए अपने घर के सामने खड़े थे, तभी एक युवक ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और मौजूद लोगों को धमकाते हुए भाग गया. घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने कहा है कि फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

स्थानीय लोग बता रहे हैं कि विनोद जाजोदिया का कुछ महीने पहले हमला करने वाले युवक से विवाद हुआ था. मामला थाने तक पहुंचा था, लेकिन दोनों के बीच समझौता कराकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया था. इसके बावजूद उक्त युवक ने बारिश के दौरान सुनसान सड़क का फायदा उठाकर विनोद जाजोदिया पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है.

रिपोर्ट-सुशील कुमार सिंह

Tags:crime newsgumla crime newsson qualified as a CAfatherbusinessman was murderedweaponwatch the live video of the murderGumla MurderVinod Agarwal Murder in GumlaVinod Agarwal Murder VideoGumla Live Murder NewsGumla Newsगुमला में मर्डरगुमला में विनोद अग्रवाल मर्डरविनोद अग्रवाल मर्डर वीडियोगुमला में लाइव मर्डर न्यूजगुमला समाचार

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.