✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बहन से शादी की जिद में भाई ने ली उसकी जान ! जानिए पूरा मामला

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:00:52 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रिश्तों को शर्मिंदगी में धकेलता हुआ एक मामला सामने आया है जहां कथित रूप से एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी और हत्या का कारण भी ये बताया जा रहा की दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. कानपुर से इस दिल दहला देने वाले मामले को लेकर खबर है की लड़का अपने रिश्ते की बहन से प्रेम करता था और उससे शादी भी करना चाहता था लेकिन लड़की ने मना कर दिया जिसके बाद उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है. लड़की का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ाइल गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. बता दें मृत लड़की हाई स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा है. दस दिन पहले से ही लड़की गायब थी परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते जांच नहीं की न ही एफआईआर दर्ज की. इधर परिवार वालों ने लड़के पर भी आरोप लगाया है कि लड़की की बुआ का बेटा ही उससे जबरन शादी करना चाहता था. जबकि इस बात से परिजन खिलाफ थे. इसी लिए लड़के ने अपनी ही ममेरी बहन की अपहरण के बाद हत्या कर दी. मालूम हो कि इस मामले के दस दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है. मामला गोविन्दपुर थाने का है और लड़की दबौली निवासी थी.  

स्कूल से  गायब थी लड़की

दसवीं में पढ़ने वाली सत्रह वर्षीय प्रिया बीते 20 दिसंबर से ही स्कूल से गायब थी. जब परिजनों ने खोजबीन की तो उसकी स्कूल की दोस्तों से पता चला की उसकी बुआ का बेटा विशाल उर्फ सुपेंद्र उसे अपने साथ जबरन ले गया था. पिता का आरोप है कि उसने ही उसकी बेटी की हत्या की है. पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. वाणी आरोपी का कहना है वह दोनों घर से भागकर शादी करना चाहते थे. उसने छात्रा को उसकी कोचिंग के बाहर से लिया और दोनों परिवार से दूर दोनों भागकर शादी करना चाहते थे. इसके बाद वह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे. जहां जीआरपी ने उन्हें पकड़ लिया और उसके घर पर सूचना दी. इसके बाद प्रिया डर गई उसे लगा घर जाऊंगी तो घर पर पिटाई होगी. इसलिए उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर सुसाइड कर ली.  

Tags:THE NEWS POSTUTTAR PRADESH NEWSMURDERthe killing

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.