✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रात के अंधेरे में युवती के साथ गेहूं के खेत में मज़ा मार रहे थे नेता जी, आपत्तिजनक VIDEO हुआ वायरल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 8, 2026, 4:20:17 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): नेता मंत्रियों का वीडियो वायरल होना कोई नई बात नहीं है. पर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायराल हो रहा है जिसने राजनीतिक हालको में सनसनी फैला दी है. दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर नेता जी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह रात के अंधेरे में खेत में नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके साथ एक लड़की भी नजर आ रही है और वह दोनों रात के अंधेरे में खेत में आखिर कर क्या रहे हैं, यह चर्चा का विषय बना हुआ है. 

मामला बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा इलाके से जुड़ा हुआ है, जहां सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में एक व्यक्ति और एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आ रहे हैं. वीडियो के आधार पर जिस व्यक्ति की पहचान की जा रही है, उसे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का प्रखंड अध्यक्ष बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो में दिखता है कि एक युवती घबराई हुई हालत में खेतों की ओर भाग रही है, जबकि एक व्यक्ति भी जल्दबाजी में वहां से निकलने की कोशिश करता नजर आता है. वीडियो बना रहे कुछ युवक दावा कर रहे हैं कि उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसके बाद उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया. यह फुटेज शनिवार रात का बताया जा रहा है.

हालांकि, इस मामले में जेडीयू नेता बलिराम सिंह ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि यह उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश है, जिसका उद्देश्य उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है. उन्होंने दावा किया कि वे खेत से काम कर लौट रहे थे, तभी एक डरी हुई युवती ने उनसे मदद मांगी.

सिंह के अनुसार, कुछ युवक उस युवती को परेशान कर रहे थे और उसका वीडियो बना रहे थे. ऐसे में उन्होंने हस्तक्षेप कर युवती को वहां से सुरक्षित निकालने में मदद की. उन्होंने यह भी कहा कि बिना सच्चाई जाने वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.

दूसरी ओर, वीडियो में नजर आ रही युवती का बयान भी सामने आया है. युवती ने बताया कि वह बाजार से लौट रही थी, तभी कुछ युवकों ने सुनसान जगह पर उसे रोककर छेड़खानी की कोशिश की. वह उनसे बचने के लिए भागी और उसी दौरान नेता वहां पहुंचे और उसकी मदद की. वीडियो में यह भी देखा गया कि युवती वीडियो बना रहे युवकों को रोकने की कोशिश कर रही है और गुस्से में उन्हें चप्पल से मारने की कोशिश करती है. वहीं, आरोपी बताए जा रहे नेता अपना चेहरा ढंकते दिखते हैं. फिलहाल, इस पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट नहीं हो पाई है. बिहार पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और जांच के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी.

Tags:viral videoneta ji viral videoMLA viral videovidhayak viral videoneta ji sex scandelneta ji scandel videoneta ji found with his girlfriendneta ji found in field with gfneta ji with gf viral videoneta ji private videoneta ji scandel newsneta ji sex scandel newslatest newstop newsviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.