✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पलामू में पति ने पत्नी को तेजधार हथियार से काट डाला, जांच शुरू

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:19:34 PM

पलामू (PALAMU) : पलामू जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. जहां आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि बुधवार देर शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद और झगड़ा हुआ. इसी बीच गुस्से में आकर बसंत भुइया ने हंसिया उठाकर अपनी पत्नी का गला रेत दिया. जख्म इतने गहरा था कि पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. पूरा मामला नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत के रसिताड़ गांव का है.

वहीं घटना के बाद पति फरार हो गया. मृतका के बच्चे रोते हुए घर से बाहर निकले. बच्चों ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी. जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. इस दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Tags:palamu newspalamu crime newshusbandwifehusband killed his wifeharp weaponinvestigation begins

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.