✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मुजफ्फरपुर में चोरी कर भाग रहे कंटेनर चालक ने पुलिस की गाड़ी को रौंदा, एक हवलदार की मौत, दूसरा जवान गंभीर घायल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:18:59 AM

मुजफ्फरपुर (MUZAFFAPUR):  बिहार मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां ऑटो लदे कंटेनर ट्रक की चोरी कर भाग रहे शातिरों ने पुलिस की गश्ती गाड़ी उड़ा दिया, जिसमें एक हवलदार की घटना स्थल पर मौत हो गई. वहीं एक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गया है.

क्या है पुरा मामला

मामले की जानकारी देते हुए सरैया थाना प्रभारी ने बताया की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि करजा थाना क्षेत्र से एक ऑटो लदा कंटेनर ट्रक की चोरी हो गई है.  ड्राइवर जो कंटेनर चलाता है अपनी गाड़ी लगाकर घर गया था. वापस लौटने पर उसने देखा कि कंटेनर वहां नही है, जहां उसने खड़ी की थी. ड्राइवर द्वारा स्थानीय करजा थाना को सूची दी गई. जिसके बाद आस पास के सभी इलाके के थाना को सूचना दे दी गई थी. पुलिस द्वारा अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी की जा रही थी. जिसके बाद सरैया थाना को इस कंटेनर पर नजर पड़ी. नजर पड़ते ही पुलिस द्वारा कंटेनर को रोकने का इशारा किया गया. लेकिन उतने में कंटेनर चालक ने पुलिस गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे मौके पर एक ही एक हवलदार महेश यादव की मौत हो गई वहीं दूसरे पुलिसकर्मी घायल हो गया.

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

डीएसपी लाईन विपिन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद सूचना मिलते ही सरैया थाना के घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल भेज दिया गया. जिसके बाद पुलिस टीम और करजा थाना की पुलिस ने मिलकर करजा थाना क्षेत्र से ऑटो लदा कंटेनर को चोर के साथ कन्टेर को धर दबोचा है. पुलिस गिरफ्तार चोर से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

Tags:Bihar newsbihar crime newsmuzaffarpur policecontainer driver ran over the police vehicleone sergeant diedanother jawan was seriously injuredarrested by the police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.