नालंदा(NALANDA): नालंदा के राजगीर के कन्वेंशन हॉल में लोजपा (रामविलास) पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का आज आखिरी दिन था. आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं के साथ कई तरह के उपहार सौंपे.
सिक्कों से चिराग पासवान से गया तौला
इसी कड़ी में एससी-एसटी के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को तराजू पर सिक्कों से तौला. इसे स्वीकार करते हुए चिराग पासवान ने तराजू पर बैठकर खुद को सिक्कों से तौल लोगों का आभार प्रकट किया. आपको बता दें कि बिहार के जो राजनीतिक हालात अभी मौजूदा समय में है उसे लेकर पार्टी के द्वारा एक नई रणनीति तैयार की जा रही है. संभवत: आने वाले समय में मध्यावती से चुनाव होने की आशंका को लेकर हर पार्टी अपने आप को मजबूत बनाने पर लगी है. इसी कड़ी में फिर मैं कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है.