✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भूमि विवाद में पड़ोसी ने दीवार खड़ी कर रोका रास्ता, 20 दिनों से बंधक है 7 मवेशी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:55:22 PM

रोहतास(ROHTAS): बिहार में दबंगई दिखाते हुए कुछ बदमाशों ने एक मकान के रास्ते को दीवार से घेर दिया. मकान के अंदर 7 मवेशी 20 दिनों से कैद हैं. मवेशी पालक ने इसकी शिकायत पुलिस और बड़े अधिकारी से की. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई करने नहीं आया. मामला रोहतास जिला के राजपुर क्षेत्र से कपसिया गांव का है. 

रास्ते पर बना दी दीवार

मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है. दरअसल पशुपालक मनोज ने अपने जमीन पर मवेशियों को रखने के लिए एक मकान बनाया है. जिसमें वह कई मवेशियों का पालन करता है. उस मकान में जाने का एक ही रास्ता है. जिसे कुछ दबंगों ने दीवार से घेरकर बंद कर दिया है. जिससे मवेशियों के आने जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया. जिस कारण गाय, बैल, घोड़ा सहित कुल 7 मवेशी एक परिसर में फंसे हुए हैं. सबसे बड़ी बात है कि मवेशी पालक सीढ़ी के रास्ते दीवार फांद कर अपने मवेशियों को दाना पानी चारा आदि देने आते जाते हैं. यहां तक की पशु चिकित्सक भी बीमार मवेशियों के इलाज के लिए सीढ़ियों के सहारे ही दीवार फांद कर अंदर प्रवेश कर रहे हैं. आरोप है राजपुर के थानाध्यक्ष की उपस्थिति में विवादित जमीन पर दीवार खड़ी की गई. जिससे रास्ता अवरुद्ध हुआ है.

प्रशासन नहीं कर रही कार्रवाई 

पीड़ित मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस के पास मामले में शिकायत को लेकर लगातार गुहार लगा रहे हैं. लेकिन वरीय अधिकारियों के निर्देश के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है.वही इस संबंध में फिलहाल कोई अधिकारी बयान देने से कतरा रहे हैं. अब तक मामले में एफआइआर भी दर्ज नहीं हुई है. इसके अलावा 7 मवेशी पिछले 20 दिनों से फंसे हुए हैं. लेकिन स्थानीय प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं कर रही है.न हीं फंसे मवेशियों को निकालने की व्यवस्था की जा रही है. वही प्रशासन इस प्रकरण में अपना पक्ष रखने से भी कतरा रही है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.