कटिहार(KATIHAR): जिला प्रशासन कटिहार द्वारा बरारी में जन सुशासन शिविर का अयोजन किया गया था. कार्यक्रम के दौरान ही जल नल योजना में हुए भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व विधायक नीरज कुमार और कटिहार डीडीसी के बीच तू-तू मैं -मैं हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि सांसद ,विधायक व पदाधिकारियों के सामने ही पूर्व विधायक नीरज कुमार डीडीसी से लड़ पड़े. पूर्व विधायक ने यहां तक कह दिया कि यदि बरारी के किसी भी पंचायत में लोगों को नल का जल मिला हो तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे. पूर्व विधायक ने डीडीसी पर अभियंता व संवेदक के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है. मामला डीडीसी के जांच के आदेश देने के आश्वासन के बाद शांत हुआ.
जल-नल योजना को लेकर राजद के पूर्व विधायक और डीडीसी आपस में भिड़े, अनियमितता का लगाया आरोप
Published at:19 Aug 2022 12:36 PM (IST)
Tags:News