✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सरकारी कर्मियों के अजब गजब कारनामे, पत्नी की जगह पति करते हैं ड्यूटी , डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का दिया निर्देश

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:48:33 AM

कटिहार(KATIHAR): कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के खुड़ियाल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिहपुर की प्रधानाध्यापिका मीना खातून हैं पर उनकी जगह उनके पति मोहम्मद मिस्टर विद्यालय संचालन करते हैं. मध्यान भोजन से लेकर स्कूल के रजिस्टर और ऑफिस तक संभालते हैं. अब ऐसे में स्कूल में मध्यान भोजन और पढ़ाई की क्या गुणवत्ता होगी. ये आप खुद समझ सकते हैं. हैरत इस बात की है कि ये सब कुछ एक लम्बे समय से चल रहा है, पर जिले में बैठे सुशासन के तारणहारों को कानों कान इसकी खबर तक नहीं है. 

डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कार्रवाई का दिया निर्देश

इस मामले में जब स्कूल में बैठे हेडमास्टर साहिबा के पति से पूछा गया कि स्कूल में वो क्या कर रहें हैं तो जबाब ऐसा मिला जिससे जिले में बैठे अधिकारियों का भी मन और मिजाज हरियर हो जायेगा. हेडमास्टर साहिबा के पति देव ने कहा कि तब स्कूल नहीं आयेंगें, आपको जो छापना है छाप दीजिये. उसके बाद जनाब भागते रहे और रिपोर्टर सवाल पूछते रहे. ऐसे में बिहार में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा की गुणवत्ता पर एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर लंबे समय से कैसे प्रधानाध्यापिका के पति अपनी पत्नी की जगह स्कूल संभालते रहे. जिले के पदाधिकारियों को इस बात की खबर नहीं है. फिलहाल जब इस बाबत बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.