✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ईद में अगर आप भी कम समय में लगाना चाहती हैं बेहतरीन मेहंदी तो देखिए ये लेटेस्ट डिजाइन 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:58:22 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : ईद का समय है ऐसे में महिलाएं इस खास मौके पर मेहंदी जरूर लगाती हैं मेहंदी लगाने का ईद में एक अलग ही ट्रेंड है. मगर भाग दौड़ भरी जिंदगी में समय निकाल कर भारी-भरकम मेहंदी लगाना मुमकिन नहीं हो पता है. कई माहिलाएं चाहती हैं कि उनके हाथों में कम से कम समय में खूबसूरत मेहंदी लग जाए. आइए हम आपको कुछ ऐसे ही खूबसूरत डिजाइन दिखाएंगे. जिसे देखकर आपको भी यही लगेगा की ये लगाना आसान भी है और सुंदर भी. इससे आपका समय और मेहनत दोनों बच जाएगा. 

-मेहंदी का सबसे ट्रडिशनल और ओल्ड पैटर्न डिजाइन अगर कुछ है तो वह है गोल सर्कल डिजाइन यह बहुत ही सिंपल होता है और इसे आप बड़ी आसानी से बना सकती हैं. ये डिजाइन पुराने वक्त में काफी इस्तेमाल होता था. खासकर इसे मेहंदी के पत्तों को पीस कर लगाया जाता था. 

-अरेबिक डिजाइन काफी आसानी से लग जाती है. ईद के लिए आप अरेबिक डिजाइन लगा सकती हैं. यह देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है इसमें कई तरह के खूबसूरत डिजाइन आसानी से बनाए जा सकते है. 

-एक लाइन वाली अरेबिक डिजाइन आप हाथ के पीछे वाले हिस्से पर लगा सकती हैं. जिसमें बोल्ड पैटर्न होता है. इस डिजाइन के लगाने के बाद आपके हाथ भरे भरे दिखाई देते हैं. ये काफी काम समय में हो जाएगा, और इसके रचने के बाद आपके हाथ भी काफी सुंदर लगेंगे. 


-चाँद स्टाइल वाली मेहंदी डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में है. इसे लगाने में कम समय भी लगता है. आप इसमें चैन बीड्स जैसे डिजाइन भी लगा सकती हैं इसमें आपके बैकहैंड पर लंबी-लंबी बीड्स बनानी होती है और बीच में आप नॉर्मल फूल बना सकती हैं. ये डिजाइन आपको पुराना ट्रडिशनल लुक देते हैं.

Tags:Eidmehndilatest designTRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.