✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सिलेंडर ब्लास्ट होने पर मिलता है 40 लाख तक का क्लेम, पढ़ें इसके नियम और शर्ते

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:58:16 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सभी के घर में रोजना खाना बनाने के लिए गैस चूल्हे और सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमे सुरक्षा का विशेष ख्याल न रखा जाए तो कभी-कभी खतरनाक हादसे हो जाते है.जिसमे जान-माल का नुकसान होता है.हादसे को कोई टाल नहीं सकता है. एतिहात बरतने के बाद भी बहुत सारी ऐसी घटनाएं सामने आती है,  जो भयावह होती है,अगर आप भी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते है तो फिर आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए.

गर्मी में ज्यादा होता है ब्लास्ट

आपको बताये कि अगर आप घर में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको विशेष सावधानियां बरतने की जरुरत होती है.आपकी जरा सी लापरवाही आपकी पूरी जिंदगी को तबाह कर सकती है.हालांकी कभी-कभी लोग एतिहात तो बरतते हैं लेकिन फिर भी प्राकृतिक कारणों की वजह से भी हादसा होता है, जिससे गर्मी के दिनों में ज्यादा गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबरें सामने आती है.

सिलेंडर ब्लास्ट होने पर मिलता है 40 लाख तक का क्लेम

अब बताएं कि गैस सिलेंडर जब फटता है तो फिर अपने आस-पास के घरों को भी अपने चपेट में ले लेता है, जिसमे कई लोगों की जान तो चली ही जाती है, साथ ही पूरा घर का सामान जलकर खाक हो जाता है आपको बताये कि गैस कंपनियां बीमा कंपनी के साथ मिलकर पीड़ित को क्लेम देती है.जिसमे 40 लाख तक का क्लेम किया जा सकता है, तो चलिए जानते है यदि सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है तो आप फिर 40 लाख का क्लेम कैसे कर सकते है.

 पढ़ें इसके नियम और शर्ते

यदि आप गैस सिलेंडर ब्लास्ट के पीड़ित हैं तो फिर आपको मुआवजे के लिए एक प्रोसेस को पूरा करना होगा है. सबसे पहले तो आपको सिलेंडर फटने के बारे में पुलिस थाना में शिकायत करनी चाहिए ताकि पुलिस की जानकारी में हो. वहीं गैस एजेंसी को बताना होता है. इसके बाद गैस एजेंसी के लोग हादसे वाली जगह पर जाकर पूरे मामले की जांच करते है, उसके बाद एक रिपोर्ट तैयार करते है.रिपोर्ट के आधार पर बीमा कंपनी पूरी प्रक्रिया को करती है.

इन दस्तावेजों की पड़ती है जरुरत

इसमे आपको बल्स्ट से जूड़ी दस्तावजों को होना जरूरी है. जिसमे अस्पताल मेडिकल की रिपोर्ट, एफआईआर की कॉपी है, अगर किसी की मौत हुई है तो उसका मृत्यु प्रमाण पत्र और संपत्ति क्षति की नुकसान की फोटो होनी जरूरी है.आपको बता दे कि गैस एजेंसी की ओर से सभी ग्राहकों का थर्ड पार्टी बीमा करवाया जाता है जो आपको सिलेंडर ब्लास्ट होने पर क्लेम दिलवा सकता है. वही इसके साथ आपकी सरकार की ओर से भी हेल्प किया जाता है.

Tags:gas cylinder blastgas cylindercylinder blastutilityutility newsnational newstrending newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.