✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार : एक प्रेमिका और चार बूढ़े आशिक, बहस हुआ और एक की कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:14:47 AM

नालंदा(NALANDA): कौन कहता है बूढ़े इश्क नहीं करते, इश्क तो करते हैं मगर किसी को पता नहीं चलता. दरअसल, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नालंदा में एक मामला सामने आया है, जहां एक 32 वर्षीय महिला के चक्कर में चार बुजुर्ग ने मिलकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी. वहीं, हत्या के बात शव को पानी टंकी में डाल दिया था, जिसका खुलासा नालंदा पुलिस ने कर दिया है.    

पांच लोगों को किया गिरफ्तार              

दरअसल, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास 19 अक्टूबर को पानी की टंकी में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था. शव की पहचान अस्थवां थाना क्षेत्र के बलवापुर गांव निवासी स्वर्गीय रामशरण मिस्त्री के 75 वर्षीय पुत्र तृतीय शर्मा के रूप में की गई थी. इस मामले में पुलिस द्वारा अनुसंधान करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें पिनो देवी, कृष्णनंदन प्रसाद, सूर्यमणि कुमार, वासुदेव पासवान और बनारस प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है.

सभी लोगों के साथ महिला का था संबंध

वहीं, सदर डीएसपी शिवली नोमानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि अस्थावां के पीनो देवी से मृतक का अवैध संबंध था. यही कारण है कि मारपीट कर इसकी हत्या कर दिया गया था और उसके बाद शव को पानी टंकी में गिरा दिया था. महिला अस्थावां स्थित पोलोटेक्निक कॉलेज के पास चाय की दुकान खोल रखी थी, उसी दुकान में बुजुर्ग लोगों का जमावड़ा लगता था और सभी लोगों के साथ महिला का संबंध था. इसी बीच तृतीय शर्मा और अन्य लोगों से बहस हुई, जिसके कारण सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दिया था.

Tags:bihar newsnalanda newsbihar latest newsnalanda police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.