☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जब प्यार चढ़ा परवान तो तीन बच्चों की मां आशिक़ संग हुई फरार, अब बच्चे रो- रोकर पूछ रहे पापा कहां गई मां

जब प्यार चढ़ा परवान तो तीन बच्चों की मां आशिक़ संग हुई फरार, अब बच्चे रो- रोकर पूछ रहे पापा कहां गई मां

भागलपुर: आज कल पूरे बिहार में प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है. ताजा मामला भागलपुर ज़िले का है. कहते हैं ना जब लोगों पर प्यार का भूत सवार होता है तो उसे कुछ दिखाई नहीं देता. सही ग़लत में फ़र्क़ समझ नहीं आता. ऐसा ही कुछ हुआ तीन बच्चों की मां के साथ. इश्क़ का बुख़ार ऐसा चढ़ा कि महिला अपने तीन बच्चे और पति को छोड़ अपने आशिक़ के साथ फ़रार हो गई.

पूरा मामला 

बता दें कि नाथनगर थाना क्षेत्र के नरगा चौक के रहनेवाले विक्रम की शादी मुरारपुर गांव के रहनेवाले राम तांती की पुत्री पूजा के साथ हुई थी. 2009 में दोनों की शादी हुई थी. शादी के बाद विक्रम और पूजा के तीन बच्चे हुए. पहला बच्चा मिना कुमार उम्र 11 वर्ष, दूसरा बच्चा पियूष कुमार उम्र 8 वर्ष, तीसरा बच्चा सम्बन्ध कुमार उम्र 6 वर्ष का है. हसी- ख़ुशी पूरा परिवार एक साथ रह रहा था। लेकिन शादी के 15 साल बाद पूजा को किसी मनचले से प्यार हो गया. प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि पूजा अपने तीन बच्चे और पति को छोड़ अपने आशिक़ के संग फ़रार हो गई. अब बच्चे पिता से पूछ रहे पापा कहां गई मां.

पति ने थाने में दिया आवेदन 

अब पति विक्रम ने इस मामले में थाने में f.i.r दर्ज करायी है. विक्रम ने बताया है कि मोहद्दीपुर गांव के एक युवक सन्नी तांती के साथ उनकी पत्नी पूजा फरार हो गई है. वहीं विक्रम ने बताया है कि संजय तांती और उसका पूरा परिवार मिलकर मारपीट व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. इसलिए विक्रम ने थाने में आवेदन देकर जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

 

 

 

Published at:29 May 2024 11:43 AM (IST)
Tags:bihar newsBhagalpur newstrending newsMother Absconded With Loverlove affair in Bhagalpurlove affair in biharप्रेमी संग भागी तीन बच्चों की माँ
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.