✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल 

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:27:47 PM

बेगूसराय: बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक बार फिर भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला देखने को मिला है. जहां दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लोहे की रॉड सहित धारदार हथियार से महिला-पुरूष ने एक दूसरे पर हमला कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है. वहीं,  इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लोग खुद की जान की परवाह किए बगैर जमकर लाठियां बरसा रहे हैं. घटनास्थल के पास कई लोग हाथों में लाठियां और पिस्तौल व धारदार हथियार लेकर खड़े हैं और एक-दुसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं. 

 जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट 

बता दें कि, यह खौफनाक घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मखवा गांव के जुट्टी भोम बहियार की है. जहां पांच कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस घटना में दोनों पक्ष के महिला समेत आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. वहीं, सदर अस्पताल में भर्ती एक पक्ष के घायल धीरज कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष द्वारा अवैध तरीके से उसकी जमीन का रजिस्ट्री करा लिया गया है. इसी जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई है. दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है.  

वहीं, दूसरे पक्ष से बिंदेश्वरी महतो ने बताया कि जब वो अपनी खेत में घास काटने गए तो उन पर हमला कर दिया गया. उनकी पत्नी को पहले पक्ष ने लोहे की रॉड और लाठी के डंडे से मार कर ज़ख्मी कर दिया. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही जब मां-पिता को बचाने बेटा पहुंचा उसे भी मार कर घायल कर दिया. इस मारपीट की घटना में कुशमा देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे आईसीयू वॉर्ड में भर्ती कराया लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

हालांकि, दोनों पक्षों से घायलों का इलाज सदर अस्पताल के भिन्न भिन्न वार्डों में चल रहा है. इधर, घटना के संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला संज्ञान में आया है. फिलहाल एक पक्ष की ओर से अभी आवेदन दिया गया है. आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Tags:बेगूसरायजमीन विवादसदर अस्पतालमारपीटभगवानपुर थाना क्षेत्रबिहारबिहार न्यूजBegusaraiLand DisputeSadar HospitalFightingBhagwanpur Police Station AreaBiharBihar News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.