✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, डांस करने के लिए आर्केस्ट्रा डांसर को बुलाया और रेत दिया गला, मचा कोहराम

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:25:01 PM

बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधों का सिलसिला दिनबदिन बढ़ता ही जा रहा है. यहां के बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े अपराध करने से जरा भी नहीं हिचकिचा रहे हैं. इसी क्रम में एक बार फिर बेगूसराय से सनसनी खेज मामला सामने आया है. यहां के बेखौफ बदमाशों ने एक आर्केस्ट्रा डांसर की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी है. घटना बलिया थाना क्षेत्र में की है. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मृतक के शव को हुसैना दियारा नकटा बहियार में फेंक कर मौके से फरार हो गए. 

लड़की की वेशभूषा में बतौर डांसर का काम करता था मृतक 

मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल वार्ड-1 निवासी राजेश कुमार उर्फ डिंपल (30 वर्षीय) के रुप में हुई है. मृतक राजेश आर्केस्ट्रा में लड़की की वेशभूषा में बतौर डांसर का काम करता था. साथ ही मृतक राजेश किन्नरों के साथ भी बतौर नर्तकी बनकर डांस करने जाता था. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है. 

वहीं, बेटे की हत्या होने की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतक के पिता ने बताया कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के तरवन्ना के रहने वाले ऑर्केस्ट्रा संचालक प्रिंस कुमार ने राजेश कुमार को कार्यक्रम मे नाचने के लिए बुलाया.  जहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई. मृतक राजेश कुमार का काजल कुमारी के नाम से एक फेसबुक पेज भी है.

रिपोर्ट: ऋषिनाथ 

Tags:बिहारबिहार न्यूज़बेगूसरायआर्केस्ट्रा डांसर की हत्याक्राइम न्यूज़BiharBihar NewsBegusaraiMurder of Orchestra DancerCrime News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.