✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेगूसराय में हाजत का चदरा तोड़ दो कैदी फरार, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:23:05 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय के नगर थाना से 200 मीटर की दुरी पर स्थित उत्पाद थाना का हाजत का चदरा तोड़कर रविवार की सुबह दो शराबी कैदी फरार हो गए. इससे उत्पाद विभाग में हड़कंप मच गया. हाजत तोड़कर आरोपियों कैदी के भागने की खबर मिलते ही उत्पाद विभाग में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही उत्पाद अधीक्षक अपने आवास से जैसे-तैसे भागते हुए उत्पाद थाना पहुंचे. उसके बाद घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिसकर्मियों की जमकर फटकार लगायी. पुलिस की पूरी टीम ने फरार दोनों शराबी कैदियों की गिरफ्तारी के लिए छापमारी तेज कर दी है.

पुलिस की टीम छापेमारी में जुटी

फिलहाल पुलिस शहर में खाक छानती नजर आ रही है. हाजत से फरार शराबियों में रमजानपुर के रहने वाले जितेन्द्र कुमार और राजा कुमार का नाम शामिल है. फरार आरोपी कैदियों की गिरफ्तारी के लिए उत्पाद पुलिस की टीम लगातार छापेमारी में जुटी है.

बता दें कि उत्पाद पुलिस ने शनिवार की रात लाखो ओपी के रमजानपुर में छापमारी कर शराब से जुड़े विभिन्न मामले में सात आरोपियों क़ो गिरफ्तार कर थाना लेकर हाजत में बंद कर रखा था. इनमे से दो शराबी हाजत का चदरा तोड़कर फरार हो गए. सुबह में पुलिस की नींद खुली तो हाजत से दो आरोपी फरार हो चुके थे. उत्पाद पुलिस अधीक्षक अविनाश प्रकाश ने बताया कि भागे आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए छापमारी तेज कर दी गयी है. बता दे कि इससे पहले भी उत्पाद थाना से पंजाब के दो शराब तस्कर हाथकड़ी समेत भाग चुके हैँ. उसकी भी गिरफ्तारी आजतक नहीं हो पायी है.

 

Tags:begusarai newspolicesharabi fararutpad vibhag begusaraibihar newsbegusarai news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.