✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

औरंगाबाद में पुलिस ने दिखाई दादागिरी, बिना हेलमेट के बाइक चला रहे किशोर पर बीच सड़क की लाठी-डंडे की बरसात    

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:09:00 AM

औरंगाबाद(AURANGABAD): जिले में एक बार फिर वर्दी का आतंक सड़क पर खुलेआम दिखा. वर्दी वालो ने दादागिरी दिखाते हुए 13 साल के एक किशोर को खदेड़ कर बीच सड़क पर उसकी लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटाई कर दी. किशोर का कसूर बस इतना था कि वह बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था. बाइक जांच अभियान के दौरान पुलिस ने उसे बिना हेलमेट के देखकर रोका. पुलिस के डर से किशोर ने रूकने के बजाय बाइक की रफ्तार तेज कर भागने की कोशिश की. किशोर की यह कोशिश पुलिस वालों को नागवार गुजरी. आवेश में आये पुलिस वालों ने उसे खदेड़ कर पकड़ा. इसके बाद पांच-छह पुलिसकर्मी किशोर पर टूट पड़े और उस पर लाठी-डंडों की बरसात कर दी. किशोर पिटाई से बेदम हो गया.

नागा बिगहा का रहने वाला है पीड़ित किशोर

पीड़ित किशोर शहर के नागा बिगहा का निवासी बताया जाता है. बताया जाता है कि घर से वह बाइक से दवा लेने बाजार आया था. वापसी में बगैर हेलमेट के बाइक चलाते देखकर उसे एक पुलिसकर्मी ने रोका. पुलिसकर्मी ने उसे बाइक को जिला परिवहन विभाग में ले जाने को कहा. इसी दौरान किशोर ने बाइक को तेज कर भाग निकलने की कोशिश की. इस पर पुलिस ने उसे खदेड़ा और भागने की हड़बड़ी में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क के डिवाडर के पास वाहन समेत गिर पड़ा. किशोर के बाइक समेत गिरते ही, पीछे से दौड़कर 5-6 पुलिसकर्मी किशोर के पास आ धमके और लाठी-डंडे से जमकर उसकी पिटाई कर दी.

पुलिस वालों पर की जाएगी कार्रवाई!

पीड़ित किशोर ने बताया कि जब उसकी बाइक को रोक कर एक पुलिसकर्मी वाहन पर सवार हो गया तो, वह बहुत ज्यादा डर गया. डर से ही उसने वाहन को तेज किया और वहां से निकल भागना चाहा. उसी वक्त डिवाइडर के पास अनियंत्रित होते ही पुलिसकर्मी उस पर लाठी-डंडे बरसाने लगे, जिससे वह घायल हो गया. इस मामले में पूछे जाने पर औरंगाबाद की सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सेहरावत ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है. मामले में आवश्यक पूछताछ और जांच के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि बाइक जांच अभियान डीएम आवास के पास चलाया जा रहा था. जांच में पुलिस दो पहिया वाहन चालकों से कागजात, ट्रिपल लोड, बिना हेलमेट, लाइसेंस, बीमा एवं पॉल्यूशन आदि की जांच कर रही थी. इस दौरान कई बाइक भी जब्त किए गये और वाहनों को जिला परिवहन विभाग के कार्यालय लाकर वाहन मालिकों का चालान काटकर जुर्माना की वसूली की गई.            

Tags:AurangabadPOLICE BEATEN BOYPOLICEVEHICLE CHECKINGBIHAR NEWSVIRAL VIDEO

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.