✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

काम की बात:आधार यूजर्स के लिए जरुरी खबर, अब सिर्फ एक बार ही कर सकेंगे इन डिटेल्स को अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 30, 2026, 11:31:38 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक बन चुका है. स्कूल-कॉलेज में एडमिशन से लेकर खाता खुलवाने, ट्रेन या फ्लाइट टिकट बुक करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, लगभग हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है.ऐसे में अगर आधार कार्ड में कोई गलती हो जाए, तो लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.इसी को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर यूआईडीएआई (UIDAI) आधार कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव करता रहता है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके. कई बार लोगों के आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत हो जाती है, जन्मतिथि में त्रुटि हो जाती है या फिर गलती से जेंडर गलत दर्ज हो जाता है.पहले इन जानकारियों को अपडेट कराने की सुविधा आसानी से मिल जाती थी, लेकिन अब UIDAI ने कुछ बदलाव किए है.

आधार कार्ड अपडेट को लेकर बड़ा फैसला

दरअसल, UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट को लेकर बड़ा फैसला लिया है. नए नियम के अनुसार, आधार कार्ड में जन्मतिथि (Date of Birth) और जेंडर (Gender) में बदलाव केवल एक बार ही किया जा सकेगा यानी अगर आपने एक बार इन जानकारियों को अपडेट करा लिया, तो दोबारा इन्हें बदलने की अनुमति नहीं मिलेगी.

जन्मतिथि और जेंडर को लेकर अब सख्ती

हालांकि, नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी अन्य जानकारियों को जरूरत के अनुसार कई बार अपडेट कराया जा सकता है लेकिन जन्मतिथि और जेंडर को लेकर अब सख्ती बढ़ा दी गई है.UIDAI का मानना है कि कई लोग गलत तरीके से बार-बार जन्मतिथि और जेंडर बदलवाने की कोशिश करते है, जिससे दस्तावेजों की विश्वसनीयता पर असर पड़ता है.इसी वजह से यह नया नियम लागू किया गया है.ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि या जेंडर से जुड़ी कोई गलती है, तो अपडेट कराने से पहले सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें क्योंकि अब यह मौका आपको सिर्फ एक बार ही मिलेगा.

Tags:Aadhaar CardUIDAIAadhaar UpdateBreaking NewsImportant UpdateDOB UpdateGender UpdateGovernment RulesIndia NewsUtility NewsAadhaar UsersTech News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.