TNP DESK- Indian Premier League में पिछले कुछ सीजन से एक नया नियम काफी ज्यादा चर्चा में है—Impact Player Rule. जब ये नियम लाया गया था इसका सिर्फ एक ही उद्येश्य था गेम को और भी ज्यादा इक्साइटिंग बनाना लेकिन अब सवाल ये उठाया जा रहा है कि क्या यह सच में गेम चेंजर है या फिर क्रिकेट की असली पहचान को कमजोर कर रहा है?
Impact Player Rule के मुताबिक कोई भी टीम मैच के दौरान अपने एक खिलाड़ी को बदल सकती है. यानि की अगर किसी टीम ने पहले बल्लेबाजी की हैं तो वह बाद मे एक एक्स्ट्रा गेंदबाज ला सकती है, और अगर पहले गेंदबाजी की है, तो बाद में एक extra बल्लेबाज उतार सकती है.
पहले तो ये यह बहुत स्मार्ट लगता था क्यूंकी इससे टीमों को फ़्लेक्सईबिलिटी मिलती हैं और वह मैच के अनुसार अपनी strategy बदल सकती हैं. यही वजह है कि कई मैचों में आखिरी ओवर तक सस्पेंस बना रहता है. लेकिन असली सवाल यहीं से शुरू होता है.
पहले के टाइम मे सबसे ज्यादा महत्व all-rounders को दिया जाता था यानि की जो खिलाड़ी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और गेंदबाजी भी. लेकिन Impact Player Rule के बाद टीम को अब all-rounder की जरूरत कम पड़ने लगी है, क्योंकि अब आप अलग-अलग होनहार खिलाड़ियों को जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसका सीधा असर ये हुआ है कि game का balance बदल गया है. अब टीम ज्यादा गुस्से भरे बैटर को लेकर उतरती हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि बाद में extra bowler आ सकता है. इससे मैच मे रन तो बढ़ जाता हैं लेकिन traditional cricketing strategy कहीं पीछे छूटती दिख रही है.
दूसरी तरफ, यह rule coaches और analysts के लिए एक बड़ा मौका बन चुका हैं. अब गेम सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि dugout में भी खेला जा रहा है. कौन-सा खिलाड़ी कब खेलेगा ये पूरी प्लानिंग पहले से होती है.
लेकिन क्या इससे गेम और भी ज्यादा predictable हो रहा है? कई experts मानते हैं कि Impact Player Rule से मैच का नचुरल फ़्लो टूट जाता है. पहले कप्तान को limited resources के साथ गेम मैनेज करना होता था, जिससे उसकी skill और decision-making दिखती थी, लेकिन अब extra player होने से प्रेसर थोड़ा कम हो गया है.
Fans के नजरिए से देखें, तो यह rule entertainment जरूर बढ़ाता है। ज्यादा रन , ज्यादा छक्के , ज्यादा थ्रिल यानी की ज्यादा audience को पूरा पैसा वसूल entertainment मिलता है. लेकिन पुराने क्रिकेट पसंद करने वालों के लिए यह बदलाव थोड़ा अजीब लग सकता है.
अब सबसे बड़ा सवाल ये हैं की क्या रूल सिर्फ IPL के लिए सही है या पूरे क्रिकेट के लिए?
IPL एक entertainment league बन चुका है, जहां चेंजेस जरूरी है. लेकिन अगर ऐसे रूल्स इंटरनेशनल क्रिकेट में आने लगे तो गेम ही पूरा चेंज हो जाएगा .
तो आखिर सच क्या है?
Impact Player Rule पूरी तरह गलत तो नहीं है, लेकिन यह cricket को एक अलग दिशा में ले जा रहा है—जहां रणनीति , डेटा और मनोरंजन ज्यादा जरूरी हो रहे हैं, और traditional skills थोड़ी पीछे छूट रही हैं.