✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

‘द न्यूज पोस्ट’ की खबर का असर: अंचल में घूस लेने के मामले में CM ने लिया संज्ञान, DC को जांच कर कार्रवाई का दिया आदेश

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:48:25 AM

रांची(RANCHI) :  ‘द न्यूज पोस्ट’ की खबर पर सीएम हेमंत ने संज्ञान लिया है. पलामू के मोहम्मदगंज अंचल में कर्मचारी ने एक बुजुर्ग से दाखिल-खारिज के नाम पर 42 हजार रुपये घूस लेते वीडियो वायरल हुआ. इस खबर को सबसे पहले द न्यूज पोस्ट ने प्रमुखता के साथ दिखाया. जिसपर अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान ले लिया है, मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आदेश पलामू डीसी को दिया है.

 

दरअसल “अंचल कार्यालय में रिश्वत का खेल! गिड़गिड़ाती रही बुजुर्ग, पर 12 हजार पर अड़े रहे कर्मचारी” इस हेडलाइन के साथ दन्यूज पोस्ट ने खबर दिखाई. जिसके बाद हुसैनाबाद के सामाजिक कार्यकर्ता रहमान खान ने इस खबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोशल प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. जिसके बाद सीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू उपायुक्त को जांच का आदेश दिया है.

जानिए क्या है पूरा मामला

हैदरनगर थाना क्षेत्र के बलडिहरी गांव की रहने वाली विधवा ऐशुन बीबी से म्यूटेशन के एवज में रिश्वत लेते हुए मोहम्मदगंज अंचल राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार का वीडियो वायरल हुआ. पीड़िता महिला अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन राजस्व निरीक्षक ने एक नहीं सुनी और म्यूटेशन करने के लिए 12 हजार रुपये की मांग की. महिला ने किसी तरह10 हजार रुपये दिए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस मामले में ऐशुन बीबी ही नहीं, अन्य सात मामलों में कुल 42 हजार रुपये की रिश्वत वसूली गई है.यह पहली बार नहीं है जब रिश्वत लेते वीडियो सामने आया है। पूर्व में भी ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ था.

गौरतलब है कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार को खत्म करने को लेकर सीएम सख्त है. पहले ही अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए हैं. अगर अंचल कार्यालय में रिश्वत का खेल हुआ तो किसी कीमत पर बक्शे नहीं जाएंगे.

रिपोर्ट-समीर

 

Tags:Impact of the news of ‘The News Post’bribery casebribery case in palamuCM took cognizance of the bribery casepalamu DCinvestigate and take actionpalamubribery casepalamu newspalamu livemodi speech in palamupalamu hindi newsbig action by acb in palamucapital news palamucorruption and briberybribe in vidhan sabhapalamu latest newsbribebribery complaintnews in hindipalamu asi newsbribery caught on tapepolice briberybribery caught red-handedpalamu me asi trappalamu exoduspalamu dalitspalamu double murderpalamu muslimsjharkhand newslesliganj newspalamu crime newspalamau newsbreaking newshindi newspalamu news livelatest newstop newspalamu today newsjharkhand latest newspalamu samacharpalamu ka newsnews of palamupalamu news hindipalamu news todayplamu newspalamu policepalamu naxali newspalamu news updatepalamu tspc newspalamu news updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.