✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अवैध खनन मामला: संथाल में 100 नहीं 1000 करोड़ का अवैध खनन, जानिए कौन हैं मुख्य किरदार

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:34:56 AM

रांची(RANCHI): ईडी (ED) ने झारखंड के संथाल से जुड़े अवैध खनन (illegal Mining) मामले पर बड़ा खुलासा किया है. ईडी के अनुसार संथाल में 100 करोड़ नहीं बल्कि 1000 करोड़ रुपए की कमाई अवैध खनन मामले से की गई है. बता दें कि इस मामले में रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत में पंकज मिश्रा, बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश के खिलाफ जांच आरोप पत्र दाखिल किया था. पूरे मामले पर ईडी ने चार्जशीट दर्ज किया था, जिसपर विशेष अदालत ने संज्ञान ले लिया और मामले पर जल्द सुनवाई होगी.

पंकज मिश्रा ने बनाई 42 करोड़ की अवैध संपत्ति

ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर विशेष अदालत ने संज्ञान ले लिया है और अब इस मामले पर सुनवाई होगी. चार्जशीट के अनुसार 1000 करोड़ की काली कमाई में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने 42 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति बनाई है. आपको बता दें कि पंकज मिश्रा फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और रिम्स में इलाजरत हैं. दरअसल, ईडी ने जुलाई में पंकज मिश्रा को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था और पूछताछ के बाद उन्हें उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था.

अवैध खनन में पंकज मिश्रा ने राजनैतिक ताकत का किया था प्रयोग

मिली जानकारी के अनुसार पंकज मिश्रा पहले ट्रक से लेवी वसूलता था लेकिन जैसे-जैसे उसका राजनैतिक ताकत बढ़ता गया, उसका अवैध धंधों का कारोबार और बढ़ता गया. राजनैतिक पकड़ मजबूत होने के बाद पंकज मिश्रा ने पूरे संथाल में अवैध खनन करवाया. इसके बाद उन्होंने बड़े पैमाने पर अपना कारोबार बढ़ाया. पंकज मिश्रा ने साहिबगंज में गंगा पर मालवाहक जहाज संचालन, अवैध पत्थर खनन, अवैध क्रशर और कई पत्थर खदानों पर अपना कब्जा जमाया और इस दौरान उन्होंने 42 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति कमाई.

ये भी देखें:

23 सालों बाद भारतीय महिला टीम ने किया कमाल, इंग्लैंड के खिलाफ जीता सीरीज

प्रेम प्रकाश के पास जाता था अवैध कमाई का पूरा पैसा

ईडी की रिपोर्ट के अनुसार पंकज मिश्रा के अवैध खनन का ज्यादातर पैसा प्रेम प्रकाश के खाते में जाता था. टीम ने बैंक डिटेल में पाया कि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश और बच्चू यादव के खाते में लगातार पैसे का लेन-देन होता रहता था. आपको बता दें कि प्रेम प्रकाश की पकड़ इतनी थी कि उन्हें AK-47 राइफल वाले बॉडीगार्ड मिलता था.

बच्चू यादव करता था डर का कारोबार

बच्चू यादव पंकज मिश्रा और प्रेम प्रकाश दोनों का काफी करीबी था. बच्चू यादव पूरे संथाल में बाहुबली के रूप में जाना जाता था. पंकज मिश्रा के अवैध कारोबार में गाड़ी और पैसे का जिम्मा बाहुबली बच्चू यादव के पास रहता था. ईडी को बच्चू यादव के एक खाते से 24 जनवरी 2022 को 3 लाख रुपए आए थे. इसका संतोषजनक जवाब बच्चू यादव ने ईडी को नहीं दिया था.

                 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.