✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अगर आपका फोन भी चोरी हो जाए,तो इस आसान तरीके से कर सकते है ट्रेस

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 20, 2026, 7:13:03 PM

TNP DESK: क्या होगा अगर आप किसी काम से बाहर गाए और अचानक आपका फोन चोरी हो जाए तो आप क्या करेंगे? आपको चिंता होगी स्वाभाविक हैं लेकिन ऐसे समय में आपको घबराना नहीं चाहिए क्यूंकी घबराहट में आप गलत निर्णय लेलेते हैं. आज के जमाने फोन सिर्फ कॉल या मैसेज के लिए ही इस्तेमाल नहीं होता बल्कि बैंकिंग और निजी जानकारी भी अब फोन में होते है.

इन सब के बीच सबसे पहले काम आता है Find My Device. अगर आपके फोन का सॉफ्टवेयर Android है और अगर उसमे गूगल अकॉउन्ट लॉगिन है तो आपको फोन ढूंढने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी. अगर आप दूसरे फोन या कंप्युटर से अपना गूगल लोग इन करके फोन को सर्च करें तो फोन का लोकेशन शो करेगा, जिससे आप अपने फोन को आसानी से ढूंढ सकते हैं.  

अगर आपके पास iPhone है तो इसमें आप Find My iPhone फीचर इंस्टॉल कर सकते हैं इसमें गूगल नहीं iCloud में लॉगिन करके आप अपने फोन की लोकेशन लॉक और यहां तक की डाटा भी ट्रैक कर सकते हैं. अगर आपको ऐसा लगता है की आपका फोन मिलना मुश्किल है तो आप अपना सारा डेटा उड़ा भी सकते हैं इस ऐप के जरिए.

भारत में सरकार के द्वारा एक साइट भी लॉन्च किया गया है जिसका नाम है CEIR।. इस साइट पे आप अपने फोन का IMEI नंबर के जरिए फोन को ब्लॉक भी करवा सकते है. इससे एक फाइदा भी है की आपको फोन कोई भी नेटवर्क से नहीं कनेक्ट कर पाएगा.

आप अपने सिम कार्ड कप भी ब्लॉक करवा सकते है. आप सीम ऑपरेटर को बोलकर आप अपना सिम ब्लॉक करवासकते हैं. इससे ये होगा की बैंकिंग से जुड़ी जानकारी OTP के जरिए ना निकाल सके.

इसमे सबसे महत्वपूर्ण मन जाता हैं पुलिस मे FIR कराना. इसके बाद पुलिस अपने जांच में जुट जाती है. अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आपको फोन FIR के जरिए ही मिल जाएगा.

 

Tags:find my devicefind my iosfind my phonehow to track my phonegoogle deviceHow To Find My Mobile PhoneTechNewsTechnology News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.