✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आपके आधार कार्ड में गलत चढ़ गया है नाम, तो घबराने की नहीं है बात, यहां पढ़ें सुधरवाने का पूरा प्रोसेस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:29:21 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आधार कार्ड आज सभी की पहचान बन चूका है.बैंक में खाता खुलवाना हो, स्कूल में एडमिशन करवाना हो या कॉलेज में एडमिशन करवाना हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है.आज देश के 90% लोगों के पास अपना आधार कार्ड है. यहां तक कि आपकी रेल या बस की टिकट तक लेने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर इसमे गलत नाम छप जाए तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

इस तरह सही करायें नाम

वहीं किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना हो तो सबसे पहले आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर इसमे कुछ गलतियां रह जाएं तो फिर आपको बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, और आपको यहां-वहां दर-दर भटकना पड़ता है.आधार कार्ड बनवाते समय अक्सर कई लोग गलतियां कर देते है. जिसकी वजह से बाद में उन्हें परेशान होना पड़ता है.यदि अपकी नाम की स्पेलिंग आधार कार्ड पर गलत चढ़ गया है तो फिर आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको नाम सही करने का पूरा प्रोसेस बतानेवाले है.

इस तरह लें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट

आपको बतायें कि अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने नाम की स्पेलिंग सुधारना चाहते हैं तो फिर आपको इसके लिए ऑनलाईन अपॉइंटमेंट लेने की जरुरत पड़ती है.चलिए बता देते हैं आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे ले सकते है. यदि आप के आधार कार्ड में आपका नाम गलत दर्ज हो चुका है या स्पेलिंग इधर उधर हो चुकी है तो फिर इसको सही करने के लिए आपको यूआईडीएआई की ओर से आपको एक ऑप्सन दिया जाता है.आप इसके लिए नाज़दिकी आधार केंद्र जाकर अपना नाम सही करवा सकते हैं, इसके लिए सबसे पहले आपको अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत पड़ती है, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.uidai.gov.in/en/ पर जाना होगा.

इस तरह लें ऑफलाइन अपॉइंटमेंट

वही यदि आप ऑफलाइन अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं तो आपके लिए नजदीरी आधार केंद्र सेवा जाना होगा.जहां जरूरी दस्तावेज के साथ फॉर्म भककर जमा करना होगा और फीस भी चुकानी होगी. इसके बाद आपको ऑनलाइन आधार सेवा केंद्र से  अपॉइंटमेंट  मिल जाएगा.

इन दस्तावेजों की पड़ती है जरुरत

वहीं आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग सही करवाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज को जमा करना होगा.जिसमे आपको पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग, लाइसेंस वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक, सेकेंडरी स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, किसान कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या कोई भी सरकारी पहचान पत्र दे सकते है.UIDAI की ओर से कुल 32 तरह के दस्तावेजों का विकल्प दिया गया है.आधार कार्ड सेंटर पर अपडेट फॉर्म जमा करने के बाद एक से दो सप्ताह के बाद आपके नाम की स्पेलिंग अपडेट हो जाती है.

Tags:aadhaar cardaadhaar card updateaadhaar card offline appointmentutility newsUIDAIUIDAI new updatetrending newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.