✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ठंड बढ़ते ही अगर आपके हाथ-पैर की उंगलियों में भी हो जाती है सूजन तो इस उपाय से तुरंत मिलेगी राहत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:11:04 AM

TNP DESK- ठंड का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन, जकड़न और दर्द की समस्या होने लगती है. यह परेशानी आमतौर पर ठंड में रक्त संचार धीमा होने, नमी या गलत देखभाल के कारण बढ़ जाती है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं.

सर्दियों में उंगलियों की सूजन को मेडिकल भाषा में चिलब्लेन्स (Chilblains) भी कहा जाता है. इसमें त्वचा लाल या नीली पड़ सकती है और जलन-खुजली भी महसूस हो सकती है. समय पर ध्यान न देने पर समस्या बढ़ सकती है.

उंगलियों में सूजन का क्या है कारण

ठंड में ब्लड फ्लो का धीमा होना

अधिक देर तक ठंडे पानी या ठंडी हवा के संपर्क में रहना

विटामिन की कमी

डायबिटीज या थायराइड जैसी बीमारियां

राहत के लिए करें उपाय

ठंड से बचाव के लिए हाथ-पैरों को हमेशा ढककर रखें

गुनगुने पानी में हाथ-पैर डुबोकर हल्की सिकाई करें

सरसों या नारियल तेल से रोजाना हल्की मालिश करें

विटामिन-E और ओमेगा-3 युक्त आहार लें

बहुत ज्यादा ठंडे या गर्म पानी से बचें

धूम्रपान से दूरी बनाएं

 डॉक्टर को कब दिखाएं

अगर सूजन लंबे समय तक बनी रहे, दर्द ज्यादा हो या त्वचा पर घाव बनने लगें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

Tags:Trending newsHealth tipsHealth careWinter health careFinger swellingWinter Finger Swelling Remedies:

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.