✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Electricity बिल में बदलवाना है नाम, तो अब बिजली ऑफिस के नहीं काटने पड़ेगे चक्कर, जानें घर बैठे कैसे होगा काम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 5, 2026, 4:23:31 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जब हम अपने घर को चेंज करते है या फिर नया घर लेते है तो पुराने मकान मालिक के नाम पर जो बिजली बिल होता है, उसमे अपना नाम जुड़वाना होता है और उसका पुराना नाम काटकर अपने नाम से बिजली का कनेक्शन लेना होता है. ऐसे में हमें बिजली ऑफिस के काफी चक्कर काटने पड़ते है और इसमे काफी ज्यादा परेशानी होती है. एक तरफ जहां आने जाने का खर्चा बढ़ता है तो वही समय की बर्बादी होती है,लेकिन ऐसे लोगों के लिए खुशखबरी सामने आई है जहां अब बिजली कनेक्शन में नाम बदलने का काम आप घर बैठे फोन के जरीये कर सकते है या लैपटॉप से कर सकते है.

करोड़ों लोगों को मिलेगा लाभ

घर बैठे फोन के जरीये बिजली कनेक्शन में नाम बदलने से उन सभी करोडो लोगों को राहत मिलने वाली है, जो पहले इसके लिए दफ्तरों के चक्कर काटते थे क्योंकि ये प्रोसेस काफी ज्यादा हेक्टिक हो जाता था जिससे काफी ज्यादा परेशानियाँ का सामना करना पड़ता था लोग अपने काम को छोड़कर इसके पीछे परेशान रहते थे, लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं है.अब फोन के जरीये आप घर बैठे इसे दो से तीन मिनट के अंदर ही कर सकते है वह भी काफी आसानी से. इसका प्रोसेस क्या है चलिए जान लेते है.

पढ़े कैसे घर बैठे दो मिनट में होगा काम

आपको बता दें कि अगर आप भी अपने बिजली कनेक्शन में नाम बदलना चाहते हैं तो आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल.mpcz.in पर जाना होगा.वहां जाने के बाद आपको लॉगिन कर लेना है. वही इसके बाद आपको LT Other Services का विकल्प दिखायी देता है. जहां से आप नाम बदलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते है. LT Other Services सेक्शन में जाने के बाद Name Transfer का ऑप्शन को select करना है.यहां क्लिक करते ही आपके सामने ऑनलाइन नाम बदलने का फॉर्म खुल जाएगा.

सभी जानकारी को सही-सही फॉर्म में भरें

आपके मोबाइल स्क्रीन या लैपटॉप की स्क्रीन पर जो भी फॉर्म खुला है उसमे मांगी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे कनेक्शन विवरण, पुराना नाम, नया नाम पता, सभी जानकारी को ध्यान से भरना है ताकि कोई गलती न हो. स्पेलिंग को दो बार चेक कर लेना है ताकि आगे जाकर आपको कोई परेशानी न हो.वही आवेदन करते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होता है.जिसमे आधार कार्ड, पैन को अपलोड करना होता है.यहां सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात है कि जो भी डॉक्यूमेंट आप अपलोड कर रहे है स्पष्ट और विजिबल स्कैन में होना चाहिए.

इन जरूर दस्तावेज़ को अपलोड करना पड़ेगा

यदि आप सभी जरूरी बातों का ध्यान रखते है तो आपकी शिकायतों को बहुत जल्दी स्वीकार कर लिया जाएगा और इसमे कोई भी देरी नहीं होगी.फॉर्म भरने और दस्तवेज अपलोड करने के लिए बाद रजिस्टर मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाता है.जिसको फॉर्म में डाल कर वेरिफाई करना है. वेरिफाई के बाद नाम बदलने के लिए चार्ज लगता है जो आप ऑनलाइन किसी भी ऐप के जरिए पेमेंट कर सकते है, इतना करने के बाद आपका फॉर्म बिजली विभाग के पास पहुंच जाता है, फॉर्म मिलते ही विभाग जांच के बाद बिजली कनेक्शन में नया नाम अपडेट किया जाता है.

पढें कहां मिल रही है यह सुविधा

आपको बता दें कि घर बैठे फोन से बिजली कनेक्शन में नाम बदलने की सुविधा मध्य प्रदेश में शुरू हो गई है.जिससे वहां रहने वाले लोगों को काफी ज्यादा सुविधा मिल रही है. हालांकी अभी तक अन्य राज्य में इसकी शुरुआत नहीं हुई है. हो सके भविष्य में इसकी जरूरत को देखते हुए अन्य राज्य में भी इसे शुरू किया जा सकता है.

Tags:name change in electricity connectionhow to change name in electricity connectionelectricity c onnection name attribute changeconnection name changeelectricity name changeelectricity name change onlinename change in electricity billchange name on electricity billelectricity bill name changeelectricity name change 2025electricity bill name change onlinehow to change ownership of electricity connectionelectricity meter name changechange in name in electricity bill

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.