☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अगर अब तक नहीं करवाया आधार में सुधार तो बाद में देने पड़ जाएंगे पैसे, फ्री में कार्ड अपडेट कराने के बचे बस कुछ ही दिन  

अगर अब तक नहीं करवाया आधार में सुधार तो बाद में देने पड़ जाएंगे पैसे, फ्री में कार्ड अपडेट कराने के बचे बस कुछ ही दिन  

टीएनपी डेस्क: भारत में सबसे जरूरी दस्तावेजों (Documents) में आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी होता है. सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन, पासपोर्ट से लेकर कई ऐसे चीज हैं जहां हमें आधार कार्ड की जरूरत पड़ जाती है. ऐसे में अगर आधार कार्ड में कुछ जानकारी गलत निकल जाए तो बड़ी दिक्कत भी हो जाती है. आधार कार्ड में एक गलती और आपका काम धरा का धरा रह जाएगा. ऐसे में अगर आपके भी आधार कार्ड में छोटी-बड़ी कोई भी गलती हो गई है तो आपके पास सुधारने का अभी ही मौका है. क्योंकि, इसके बाद से आधार कार्ड में सुधार तो होगा लेकिन उसके लिए आप को जेब से पैसे निकालने पड़ जाएंगे.

5 दिन बाद से सुधार कराने के लगेंगे पैसे

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI की तरफ से फ्री में आधार कार्ड में सुधार करने के लिए डेडलाइन जारी कर दिया गया है. चार दिन बाद से आपको अपने आधार में सुधार करने के लिए पैसे देने पड़ जाएंगे. ऐसे में अगर आपने भी अभी तक अपने आधार को अपडेट नहीं करवाया है तो फिर जल्द ही करवा लें. क्योंकि, फ्री में आधार अपडेट कराने की अंतिम दिन अब नजदीक आ रही है. दरअसल, UIDAI द्वारा फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन 14 दिसंबर तक की दी गई है. इस दौरान अगर आप अपना आधार अपडेट करना चाहते हैं तो फिर आज ही UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत कर लें. क्योंकि, इसके बाद से आधार अपडेट करने के लिए UIDAI द्वारा निर्धारित चार्ज 50 रूपए लिया जाएगा. हालांकि, इस दौरान अगर आप ऑफ़लाइन आधार केंद्र जाकर अपने आधार को अपडेट करवा रहे हैं तो इसके लिए आपको निर्धारित शुल्क लगेगी. ऐसे में आप 14 दिसंबर से पहले घर बैठे फ्री में UIDAI के “माय आधार पोर्टल” (My Aadhaar Portal) पर जाकर फ्री में अपनी आधार अपडेट कर सकते हैं.

आधार में क्या-क्या करवा सकते हैं अपडेट?

  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)
  • ईमेल (E-Mail)
  • फोटो (Photograph),
  • लिंग (Gender),
  • नाम (Name),
  • जन्मतिथि (Date of birth)
  • पता (Address)

अपडेट करने के लिए कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स जरूरी

  • वोटर आईडी कार्ड (Voter ID),
  • राशन कार्ड (Ration Card),
  • एड्रेस प्रूफ (Address Proof),
  • पासपोर्ट (Passport)

ऐसे करें आधार कार्ड अपडेट (Aadhaar card update Process)

  • आधार अपडेट करने के लिए सबसे पहले आधार की ऑफिशियल वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं.
  • इसके बाद 'लॉगिन' के ऑप्शन पर क्लिक करें. ध्यान रहे कि 'लॉगिन' के लिए आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल करे. इसके बाद अपना आधार नंबर और नीचे दिखाए जा रहे कैप्चा कोड (Captcha Code) को दर्ज करें. फिर उसके बाद 'ओटीपी भेजें' (Send OTP) पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको OTP भेजी जाएगी, जिसे दर्ज कर 'लॉगिन' करें.
  • लॉगिन करने के बाद आपको अपनी आधार प्रोफाइल नजर आएगी. उसके बाद आपको अपनी जो जानकारी बदलनी है उसे अपडेट कर दें.
  • अब अपडेट करने के लिए मांगे गए डॉक्युमेंट्स की कॉपी सबमिट कर दें.
  • इसके बाद 'डॉक्यूमेंट अपडेट' के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके आधार में रजिस्टर्ड ईमेल पर एक 'रिक्वेस्ट नंबर (एसआरएन)' भेजा जाएगा. इस नंबर के जरिए आप अपने आधार अपडेट की स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं.
Published at:10 Dec 2024 01:18 PM (IST)
Tags:फ्री आधार अपडेटआधार कार्ड अपडेटआधार अपडेट कैसे करेंआधार कार्ड अपडेट ऑनलाइनआधार दस्तावेज अपडेटआधार अपडेट शुल्कआधार फ्री अपडेट अंतिम तिथिऑनलाइन आधार अपडेट प्रक्रियाआधार कार्ड ऑनलाइन फ्री में अपडेट करेंमुफ्त आधार अपडेट की आखिरी तारीखभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरणFree Aadhaar UpdateAadhaar Card UpdateHow to Update AadhaarAadhaar Card Update OnlineAadhaar Document UpdateAadhaar Update FeeAadhaar Free Update Last DateOnline Aadhaar Update ProcessUpdate Aadhaar Card Online FreeLast date for free Aadhaar updateUnique Identification Authority of IndiaUIDAItrendingट्रेंडिंग न्यूज़यूटिलिटी न्यूज़Trending NewsUtility News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.