✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

छोटी छोटी बातों पर आ जाता है गुस्सा, तो आजमाएं ये 5 टिप्स

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: May 28, 2024,
Updated: 3:59 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):इंसान एक ऐसा जीव है जो हर चीज को एक्सप्रेस करता है, जब वह खुश होता है तो भी एक्सप्रेस करता है और दुखी होता है तो रोता है वही जब वह अपने अंदर स्ट्रेस लेता है या फिर किसी बात को लेकर चिंता रहती है तो उसे गुस्सा आ जाता है गुस्सा आना एक नेचुरल प्रोशेस है जो सामान्य बात होती है, लेकिन यदि किसी को छोटी बातों पर भी गुस्सा आ रहा है, तो फिर यह गंभीर समस्या हो सकती है. 

गुस्सा हमारे सेहत के लिए है खतरनाक 

ज्यादा गुस्सा करना हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है.यह हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को बात बात पर गुस्सा आता है. आपको बता दें कि ज्यादा गुस्सा करने से आदमी पागल भी हो सकता है, लेकिन फिर भी लोग इस गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं, आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिसको अपना कर आप अपने गुस्सा को शांत कर सकते हैं और नॉर्मल हो सकते हैं.ज्यादा गुस्सा आना सेहत के लिए काफी खतरनाक है, यदि सही समय पर गुस्से को कंट्रोल न किया जाए तो यह आपकी सेहत को हानि पहुंचाती है, इसलिए आज हम आप कुछ ऐसे एंगर मैनेजमेंट तकनीक बताने वाले हैं, जिससे आप अपने गुस्से को शांत कर सकते हैं और उसे कंट्रोल करके आगे बढ़ सकते हैं.  

इन पांच आसान तरीके से गुस्से को करें शांत

 स्ट्रेस को करें कम

गुस्से को शांत करने के लिए सबसे पहले फिजिकल एक्टिविटी काम करती है. फिजिकल एक्टिविटी के जरिए आप अपने स्ट्रेस को कम कर सकते हैं और गुस्से को भी शांत कर सकते हैं. जब भी आपका दिमाग कुछ निगेटिव सोचता, तो आपको ऐसे  सिंपल व्यायाम या फिर वर्कआउट कर सकते हैं इसे आपको लाइट फिल होगा और आपको गुस्सा भी शांत होगा.  

योग या डांस करें

 कुछ लोगों को बहुत ही छोटी-छोटी बातों पर बहुत जल्दी-जल्दी गुस्सा आ जाता है, ऐसे में आपको अपने अपने स्ट्रेस लेवल को घटाना चाहिए, क्योंकि गुस्सा इंसान को तभी आता है, जब वो अंदर से किसी बात से परेशान रहता है, इसलिए गुस्सा ज्यादा करता है. इसलिए आपको मेडिटेशन, योग और डांस को अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए, इससे आपके हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते है.  

गुस्से को करें जाहिर 

जब भी किसी को गुस्सा आता है और वह एक्सप्रेस नहीं करता है और अपने गुस्से को अंदर दबा कर रखता है तो उसके स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ता है. इसलिए जब भी आपको गुस्सा आता है तो आपको उसके किसी के सामने एक्सप्रेस करना चाहिए, और अपने दोस्तों को परेशानी बतानी चाहिए, इससे आपका मन शांत होता है, और गुस्सा खत्म हो जाता है. 

घर पर रखें स्ट्रेस बॉली 

वहीं जिन लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है उन लोगों को अपने घर में स्ट्रेस बॉली रखना चाहिए जब भी आपको ऐसा लगे कि आपको गुस्सा आ रहा है तो आप स्ट्रेंस बॉली पर अपने गुस्से को आसानी से उतार सकते है, इससे गुस्सा को शांत किया जा सकता है. 

आंखे बंद करके लें लंबी सांसे

 वहीं जब भी आपको गुस्सा है तो आप उसको शांत करने के लिए आंखें बंद करके लंबी-लंबी और गहरी सांस लेने चाहिए और छोड़नी चाहिए, ऐसा यदि आप 8 से 10 बार करते हैं तो आपका गुस्सा काफी जल्दी शांत होता है.  

Tags:anger managment tipsanger managmentanger issueshort temperdangerlife style tipslife style newslife style

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.