✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अगर आपको भी सता रही है LPG गैस सिलेंडर नहीं मिलने की टेंशन तो ये विकल्प हो सकता है आसान और सस्ता

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 20, 2026, 12:15:54 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):ईरान यूक्रेन युद्ध का असर भारत पर अब साफ तौर पर देखने को मिल रहा है जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार से एलपीजी सिलेंडर सप्लाई बंद होने की वजह से अब को इसकी कमी की चिंता सता रही है.पहले 21 दिन पर सिलेंडर बुक किया जा सकता था लेकिन अब इसको बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है ऐसे में लोगों को चिंता सता रही है कि कहीं 25 दिन से पहले सिलेंडर खत्म हो गया तो क्या होगा.ऐसे लोगों के लिए संकट के इस घड़ी में इंडक्शन चूल्हा काफी अच्छा विकल्प हो सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले है कि इंडक्शन चूल्हा या एलपीजी गैस सिलेंडर कौन है बेहतर विकल्प.

इंडक्शन चूल्हा या एलपीजी गैस कौन है सस्ता

 आपको बता दें कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है इंडक्शन चूल्हा पर खाना बनाना सस्ता है या फिर बिजली बिजली बिल बहुत ज्यादा बढ़ तो नहीं जाएगा चलिए हर सवाल का जवाब देते है.आपको बता दें कि आज भारत में अधिकांश घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है. 14.2 किलो गैस की कीमत आमतौर पर 900 से 1100 रुपये के बीच होती है. ऐसे में सवाल उठता है कि कितने दिन चलता है तो आपको बता दें कि अगर आपका परिवार छोटा है यानी 3 से 4 लोगों का परिवार है तो ये 25 से 30 दिन तक चलता है इस हिसाब से 900 से 1100 रुपये यानि 1.5 महीने की आस पास पड़ सकता है.

इंडक्शन चूल्हा के फायदे क्या है ? 

वही बिजली से चलने वाले इंडक्शन का इस्तेमाल करते है तो इसमे गैस की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन फिर भी एक खास तकनीक से सीधे बर्तन को गर्म कर देती है.इसमे गैस की तरह आग नहीं जलती है लेकिन खाना आसानी से पक जाता है और गैस की तरह धुआं या गर्मी भी ज्यादा लोगों को नहीं लगती है.अब सवाल उठता है कि कहीं इसमे ज्यादा बिजली तो नहीं लगती है तो आपको बता दें कि इंडक्शन चूल्हा 1800 से 2000 में वाट का होता है जिसका मतलब है कि अगर आप इसे 1 घंटे चलाते है तो लगभग तो रोज 3 से 4 यूनिट बिजली लगती है अगर महीने का हिसाब किया जाए तो लगभग 90 से 120 यूनिट बिजली खर्च होता है.एक यूनिट बिजली की कीमत 7 से 8 प्रति यूनिट है तो इंडक्शन से खाना बनाने का खर्च 700 से 900 के महीने का खर्च आता है.

संकट के इस घड़ी में अपनाये सस्ता और अच्छा विकल्प 

आपको बता दें कि एलपीजी गैस सिलेंडर 900 से 1100 प्रति महीना आता है. इंडक्शन चूल्हा पर खाना बनाने में लगभग 700 से 900 महीने का आता है.इस हिसाब से कई मामले में इंडक्शन चूल्हा बहुत ज्यादा सस्ता पड़ता है. इस पर खाना बनाने में गर्मी भी कम लगती है वही इसके अन्य फायदे यह भी है कि इसमे गैस लीक होने का खतरा नहीं होता है यह काफी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.इसमे खाना बहुत जल्दी गर्म होता है तीसरा फ़ायदा यह है कि इसको साफ करना भी काफी ज्यादा आसान होता है.हालांकी इसका एक नुकसान भी है. अगर आपके क्षेत्र में बिजली बहुत ज्यादा कटती 1 इसहै तो आपको परेशानी हो सकती है.

Tags:LPG gas cylinder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.