✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

⁠अगर आप हाई BP के हैं मरीज तो इन 7 चीजों का रखें ध्यान, कंट्रोल में रहेगा रक्तचाप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:02:15 PM

टीएनपी डेस्क: ब्लड प्रेशर यह शब्द आपने अपने जीवन में हजारों बार सुना होगा. किसी का ब्लड प्रेशर हाई होता है, किसी का लो होता है. अब जब ब्लड प्रेशर हाई होता है तो कहा जाता है कि नमक कम खाओ और जब ब्लड प्रेशर लो होता है तो कहा जाता है कि नमक ज्यादा खाओ. इस तरह के कई कंफ्यूजन हैं. सबसे पहले ब्लड प्रेशर है क्या यह जानते हैं ?

ब्लड प्रेशर क्या है? 

हमारे रक्त के नलिकाओं में जो खून का प्रवाह होता है उसको नापते हैं और जो मेजर निकल कर आता है उसको ब्लड प्रेशर कहते हैं. ब्लड प्रेशर दो टाइप के होते हैं . लो ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड प्रेशर. 
अगर रक्त की दबाव की मात्रा ज्यादा है तो इसे हाई बीपी कहते हैं. 

हाई BP के मरीज इन चीजों का रखे ध्यान

1. सबसे पहले अच्छे फिजिशियन से करें कंसल्ट 

हाई बीपी के मरीजों को सबसे पहले एक अच्छे फिजिशियन से कंसलटेंट करना चाहिए और जो डॉक्टर सलाह दे उसको आगे जरूर फॉलो करें. अगर एक बार आपने बीपी की दवाई लेनी शुरू कर दी तो आपको आजीवन दवा लेनी होगी. उसे छोड़ना नहीं है. अगर आपने दवा लेने में लापरवाही करेंगे या बीच में छोड़ देंगे इससे आपको स्ट्रोक, हार्ड फैलियर और पैरालिसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

2. रेगुलर चेक करते रहें बीपी 

अगर आप हाई बीपी की समस्या से परेशान रहते हैं तो अपने घर पर ब्लड प्रेशर मशीन जरूर रखें और समय-समय पर अपने ब्लड प्रेशर चेक किया करें. 

3. योगा, एक्सरसाइज को डेली लाइफ में करें शामिल 

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने जीवन शैली में भी चेंज करने चाहिए. बीपी को कम करने के लिए कोई फिजिकल तरीका बताया गया है तो उसे जरूर फॉलो करें. योग, एक्सरसाइज, मॉर्निंग वॉक इन तमाम चीजों को अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करें .

4.पोटेशियम रिच फ़ूड खायें 

आप अपने आहार में डॉक्टर के सुझाए उन फूड्स को शामिल करें जिसमें पोटेशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है और जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं .

5.धूम्रपान से बनाएँ दूरी 

हाई बीपी के मरीजों को धूम्रपान, शराब आदि इन तमाम चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. 

6. नींद पूरी लें 

 हाई बीपी की समस्या से परेशान लोगों को नींद पूरी लेनी चाहिए. बीपी को नियंत्रित करने के लिए नींद बहुत जरूरी है. इसके लिए आप रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले.

7. वजन कंट्रोल में रखें

 हाई बीपी के मरीज़ों को वेट कंट्रोल में रखना चाहिए. जंक फ़ूड का सेवन करने से बचें 

Tags:medicalhigh blood pressurehypertensionhealthblood pressurehigh blood pressure symptomssymptoms of high blood pressurewhat is high blood pressurehigh blood pressure causehigh blood pressure numbershigh blood pressure symptoms in menhypertension definition

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.