✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अगर आपको भी चाहिए सपनों का आशियाना तो बस कर लें ये काम, आवेदन शुरू, जानें क्या है सरकार की पूरी प्रक्रिया

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:25:46 AM

टीएनपी डेस्क: सरकार की ओर से मिलने वाली आवास योजना का लाभ आपको भी  मिल सकता है.  अगर आपके पास पक्का मकान नहीं है तो सरकार उपलब्ध करा रही है. सरकार की ओर से यह तय किया गया है कि शहर में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को पक्का मकान दिया जाएगा. मगर इसके लिए यह शर्त रखी गई है कि लाभुक की वार्षिक आय तीन लाख से कम होनी चाहिए. इससे अधिक आयवालों को पीएम आवास योजना-दो का लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावा आवास योजना का लाभ उन लाभुकों को भी मिल सकता है जिनके पास अपनी जमीन है या फिर जमीन पर कच्चा मकान बना है, तो ऐसे लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा.

जानिए किसे मिलेगा इस योजना का लाभ

इसके अलावा आवेदक के परिवार में पत्नी के अलावा अविवाहित बच्चा होना प्रमुख अर्हताओं में से एक है. अर्थात जिन लाभुक की पत्नी नहीं हैं उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सकेगा. इसके अलावा बच्चे को भी अविवाहित ही होना चाहिए. तभी आप इस योजना के हकदार हो सकते हैं. इसके लिए निगम की ओर से लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. निगम की ओर से आदेश जारी किया गया है कि लिंक के अलावा क्यूआर कोड के जरिए भी आवेदक अपना आवेदन जमा करा सकते हैं. साथ ही बिचौलियों से सावधान रहने की नसीहत भी जारी की गई है.

Tags:Jharkhand newsHousing SchemeGovernment housing schemePM Housing Scheme-2Pm housing schemeHousing scheme application formHow to apply for housing schemeWhat is housing scheme

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.