✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अगर आधार से लिंक पुराना नंबर हो गया है बंद तो अब ऐसे करा सकते हैं नए नंबर को अपडेट

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:17:10 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है. बिना इसके कई काम अधूरे हैं. काम सरकारी हो या फिर निजी इसकी जरूरत पड़ ही जाती है. कई जगहों पर वेरीफिकेशन के लिए आपके आधार पर ओटीपी भी भेजी जाती है. ये ओटीपी आधार से लिंक मोबाइल नंबरों पर ही आती है. ऐसे में जरूरी है की आधार से लिंक नंबर एक्टिव रहे. क्योंकि, बिना इसके वेरीफिकेशन के लिए ओटीपी नहीं आएगी और आपका काम अधूरा रह जाएगा.

आधार कार्ड से लिंक नंबर के बंद रहने पर न केवल सरकारी योजना का लाभ लेने में दिक्कत हो सकती है बल्कि  इसके कारण बैंक से जुड़े काम कराने में भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में जरूरी है की समय रहते हम उसे अपडेट करवा लें. हालांकि, कई कारणों से आधार से लिंक नंबर के बंद हो जाने पर उसे बदलने में दिक्कत आती है. अगर आप भी ऐसी ही परेशानी से जूझ रहे हैं तो फिर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपने आधार में नए नंबर को अपडेट कर सकते हैं.

ऐसे करवाएं नंबर अपडेट 

नंबर अपडेट करवाने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र में जाना होगा. केंद्र में आपको नंबर अपडेट करवाने के लिए आधार अपडेट/करेक्शन फॉर्म भरना होगा. फॉर्म भर कर जमा करने के बाद केंद्र में मौजूद कर्मचारी आपका बायोमेट्रिक्स वेरीफिकेशन करेंगे. साथ ही मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपसे 50 रुपये का चार्ज लिया जाएगा. शुल्क का भुगतान करने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी. इसमें अपडेट अनुरोध संख्या (URN) होगी जिससे आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं.

स्टेटस चेक करने के लिए ये करें

  • एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वेबसाइट पर ‘मेरा आधार’(My Aadhaar) सेक्शन में जाएं और ‘आधार स्थिति जांचें’ (Check Aadhaar Status) ऑप्शन का चयन करें.
  • इसके बाद ‘नामांकन जांचें और स्थिति अपडेट करें’ (Check Enrolment & Update Status) पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपडेट अनुरोध संख्या (Update Request Number) के ऑप्शन पर अपना URN नंबर डालकर कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट कर दें.
  • सबमिट करते ही आपके एप्लीकेशन का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा.
Tags:how to link mobile number to aadhar cardhow to change mobile number in aadhar cardaadhar card mobile number linkaadhar card me mobile number kaise link kareaadhar card mobile number changeaadhar card me mobile number kaise jodeaadhar card mobile number updateaadhar card mobile number link 2023aadhar card me mobile number kaise change kareaadhar mobile number linklink mobile number in aadhar cardaadhar card mobile number link 2024aadhar cardआधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करेंआधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलेंआधार कार्ड मोबाइल नंबर लिंकआधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे लिंक करेंआधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ेंआधार कार्ड मोबाइल नंबर अपडेटआधार कार्ड मोबाइल नंबर लिंक 2023आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करेंआधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें मोबाइल नंबर लिंक 2024आधार कार्ड

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.