✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अगर बैंक का है जरूरी काम तो देख लें ये लिस्ट, सितंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:10:37 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सितंबर महीने की शुरुआत हो गई है. इस महीने में बैंकों में 16 दिन छुट्टियां रहेंगी. ऐसे में आप छुट्टियों की लिस्ट चेक कर के अपने  जरूरी काम करें  ताकि किसी आपातकाल स्थिति में आपको परेशान न होना पड़े. बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसकी जानकारी दी है. 

सितंबर महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के जारी लिस्ट के अनुसार सितंबर महीने में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. अगर आपको भी इस महीने बैंक का कोई जरूरी काम है तो आप  एक बार छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें. वैसे आपको बता दें कि अगर बैंक में छुट्टियाँ होंगी तो आपके सारे ऑनलाइन काम हो सकतें हैं. छुट्टियों में ऑनलाइन सेवाएं जारी रहती हैं. ऐसे में अगर आप अगर बैंक नहीं जा पा रहे हैं तो घर बैठे ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.

देखिए छुट्टियों की लिस्ट 

3 सितंबर, 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश (इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेगा)
6 सितंबर, 2023- कृष्ण जन्माष्टमी (इस दिन भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पटना में बैंक बंद रहेगा)
7 सितंबर, 2023- कृष्ण जन्माष्टमी (इस दिन अहमदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, गांगटोक, तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेगा)
9 सितंबर, 2023- दूसरा शनिवार (इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे)
10 सितंबर, 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश (इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेगा).
17 सितंबर, 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश (इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेगा).
18 सितंबर, 2023- विनायक चतुर्थी (इस दिन बेंगलुरु और तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे).
19 सितंबर, 2023- गणेश चतुर्थी ( इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पणजी में बैंक बंद रहेंगे).
20 सितंबर, 2023- गणेश चतुर्थी और नुआखाई (इस दिन कोच्चि और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे).
22 सितंबर, 2023- नारायण गुरु समाधि दिवस (इस दिन कोच्चि, पणजी और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे).
23 सितंबर, 2023- चौथा शनिवार( इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेगा).
24 सितंबर, 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश (इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे).
25 सितंबर, 2023- श्रीमंत शंकरदेव की जयंती (गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी).
27 सितंबर, 2023- मिलाद-ए-शरीफ ( इस दिन जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक में बंद रहेंगे).
28 सितंबर, 2023- ईद-ए-मिलाद (अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची में बैंक बंद रहेंगे).
29 सितंबर, 2023- ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

तो अगर आप किसी जरुरी काम से बैंक  जाते हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें, उसके बाद ही बैंक जाएं.

Tags:banks will remain closed for 16 days in Septemberbank holidaythenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.