टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आधार कार्ड आज के जनरेशन में एक बड़ा पहचान पत्र के रूप में सामने आया है.बिना आधार कार्ड के आपको कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है, तो वहीं बैंक, स्कूल में एडमिशन हो या कॉलेज में एडमिशन हर जगह आपको इसकी जरुरत पड़ती है. यही वजह है कि ये हमारे लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण बन जाता है, लेकिन कभी-कभी आधार कार्ड में गलती की वजह से हमारे कई जरूरी काम रुक जाते है जिससे हमे काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
पता परिवर्तन करने के लिए नहीं होना है परेशान
कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड में जो पता दिया हुआ होता है, वह या तो गलत होता है या दूसरे जगह शिफ्ट होने की वजह से हमारे आधार कार्ड में पता बदलवाना पड़ता है. जिसके लिए आधार केंद्र के चक्कर काटने पड़ते है तो वहीं लंबी-लंबी लाइन में लगकर इसे सुधारना पड़ता है लेकिन अब UIDAI ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है. जिसके जरिये आप घर बैठे स्मार्टफोन से अपना एड्रेस चेंज कर सकते है या अगर गलत एड्रेस है तो उसमे सुधार कर सकते है.
बस फोन में डाउनलोड करना है आधार ऐप
समय समय पर UIDAI अपने युजरों की सुविधा के लिए नए-नए बदलाव करता है. आपको बताएं कि आधार ऐप लॉन्च नहीं होने से पहले लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जहां अगर आधार कार्ड में नाम पता या अन्य कोई गलती है तो हमें आधार केंद्र का चक्कर लगाने पड़ता था तब जाकर आधार कार्ड में पता या नाम सुधार होता था, लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं है.अब यह प्रक्रिया काफी ज्यादा आसान हो चुकी है.जहां फोन में बस एक ऐप डाउनलोड करना है और घर बैठे ही आप आधार कार्ड से संबंधित गलतियों को सुधार सकते है.वही अगर आप इसमे पता नाम में अगर बदलाव करना चाहते है तो वह भी हो जाता है.चलिए अब आपको बता देते हैं कि आप घर बैठे फोन से कैसे आधार कार्ड में बदलाव कैसे कर सकते है.
एड्रेस प्रूफ के तौर पर एक दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी
हलांकि ऐसा करने के लिए आपको एड्रेस प्रूफ के तौर पर बिजली बिल, राशन कार्ड, गैस का पासबुक, बैंक का पासबुक राशन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, रेंट एग्रीमेंट में से एक को भी जरूरत पड़ेगी.चलिए अब इसके आगे हर एक प्रक्रिया को समझते है.
अब आधार केंद्र का चक्कर लगाना जरूरी नहीं है
आपको बता दें कि पहले अगर आपको आधार कार्ड का पता बदलना था तो आपको अपॉइंटमेंट लेने की जरुरत पड़ती थी. वही आपका फॉर्म भी भरना पड़ता था, लेकिन अब सिर्फ आपको अपने स्मार्टफोन में Aadhaar app को डाउनलोड करना है. वही इसके इसके बाद इसको ओपन करना है.जिसके बाद आपको अपना आधार नंबर और ओटीपी से अपने ऐप को लॉगिन करना है.इतना करने के बाद जब आप ऐप को खोलेंगे तो आपकी स्क्रीन पर “Update Aadhaar Details” या “Address Update” का ऑप्शन मिलेगा.जिसके ऊपर आपको क्लिक करना है.
इस तरह 2 मिनट में बदल जाएगा आधार से पता
इसके बाद जो भी नया पता आप अपने आधार में जुड़ना चाहते है उसे टाइप करना है यानी स्क्रीन पर नया पता भरें.घर का नंबर, गली की डिटेल, एरिया, शहर, राज्य और पिन कोड ध्यान से डालें अपने एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट की फोटो या PDF अपलोड करें.वही डॉक्यूमेंट सबमिट करने से पहले आपको फिर से अपनी होम स्क्रीन पर दी हुई सभी जानकारी को पढ़ना है ताकि कोई गलती ना हो.आपको लगे कि आपने सब कुछ सही भरा है तो सबमिट का बटन क्लिक करें.जिसके बाद आपको एक Update Request Number (URN) मिल जाएगा.इतना करने के तीन से सात दिन के अंदर ही आपके आधार में एड्रेस अपडेट हो जाएगा. हालांकी कभी-कभी इसमें समय भी लग सकता है क्योंकि अगर आपके द्वारा भरा गया एड्रेस में कोई भी गलती है तो आपको यूआईडीएआई एसएमएस जारी करके सुचित कर देगा.
