✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जब सोनम को किसी और से प्यार था तो फिर हनीमून के बहाने मेघालय ले जाकर क्यों करवा दिया पति राजा का कत्ल?

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 9:20:51 AM

TNP DESK- इंदौर के राजा रघुवंशी हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार राजा की हत्या उसकी नई नवेली दुल्हन ने ही कराई है. आइए जानते हैं क्या है इस हत्याकांड की पूरी कहानी....

11 मई  को राजा और सोनम की शादी घर वालों की मर्जी से हुई थी. शादी के 9 दिन के बाद 20 मई को सोनम ने हनीमून पर जाने का प्लान बनाया. सोनम ने राजा से कहा कि हनीमून पर चलेंगे और हम मेघालय ही जाएंगे.  राजा मेघालय जाने के मूड में नहीं था .लेकिन फिर सोनम ने राजा से बताया कि मैने टिकट भी बुक कर लिया है. अब राजा के पास कोई ऑप्शन नहीं था. असल में यह टिकट साजिश की पहली करी थी. सोनम चाहती थी कि राजा को अपने साथ मेघालय ले जाए क्योंकि आगे का प्लान मेघालय में तय हुआ था और उसने अपने एक दोस्त राज कुशवाहा के साथ मिलकर मर्डर की प्लानिंग बनाई थी.  शादी के 9 दिन के अंदर ही सोनम अपने पति की मौत की सुपारी दे चुकी थी. प्लान के मुताबिक दोनों पति पत्नी हनीमून पर गए और फिर 23 मई को  राजा का कत्ल हो गया. अब सवाल यह था कि आखिर सोनम ने राजा की हत्या क्यों करवाई. 

सोनम ने राजा की हत्या क्यों करवाई

इस मामले में अब तक जो खुलासा हुआ है उसके मुताबिक सोनम एक लड़के से प्यार करती थी जिसका नाम राज कुशवाहा है. राज कुशवाहा इंदौर का रहने वाला है. सोनम अपने ही पिता की कंपनी में HR पोस्ट पर काम कर रही थी और वहीं पर राज कुशवाहा मैनेजर था इसी बीच दोनों का प्यार हो गया लेकिन इधर सोनम की फैमिली ने सोनम का रिश्ता कहीं और तय कर दिया.  सोनम ने रिश्ता तय होने पर कोई भी आपत्ति नहीं जताई और उसने खुशी-खुशी राजा रघुवंशी के साथ शादी कर ली. लेकिन अंदर ही अंदर वह इस शादी के खिलाफ थी. यही वजह है की शादी के नौवे दिन ही  पति के मौत की सुपारी दे दी और उसने अपने कथित बॉयफ्रेंड सहित तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर मेघालय ले जाकर अपने पति की हत्या करवा दी. 

कैसे गिरफ्तार हुई सोनम

इधर राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से पुलिस सोनम की तलाश में लगी थी लेकिन सोनम का कोई आता पता नहीं चल रहा था. फिर 8 जून की रात सोनम  वाराणसी और गाजीपुर नेशनल हाईवे पर स्थित काशी ढाबे में आधी रात को पहुंची. वहां पहुंचते ही सोनम ने ढाबा संचालक से उनका मोबाइल मांगा और अपने भाई को कॉल किया. उसने अपने भाई को फोन करके बताया कि वह कहां रुकी है. इसके बाद सोनम के भाई ने पुलिस को फोन किया फिर पुलिस पहुंची और सोनम को अपने साथ लेकर गई. फिर गाजीपुर पुलिस ने  मेघालय पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद सोनम को लेने के लिए मेघालय पुलिस की टीम गाज़ीपुर पहुंची. इसी बीच मेघालय DGP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन्होंने इस केस को सुलझा लिया है. इस केस के सिलसिले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया कि इन्हीं लोगों ने मिलकर राजा रघुवंशी का कत्ल किया है और इस कत्ल करने की सुपारी किसी और ने नहीं बल्कि उनकी नई नवेली दुल्हन सोनम रघुवंशी ने ही दी थी. अब सोनम की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस सोनम से पूछताछ कर रही थी.

ऐसे में अब कई सवाल उठ रहे हैं अगर सोनम को किसी और से प्यार था तो उसने शादी क्यों की. और जब शादी कर ही ली तो फिर  हनीमून के बहाने मेघालय ले जाकर अपने पति का कत्ल क्यों करवाया? 

 

 

Tags:Raja sonam honeymoon murder caseRaja raghuvanshi murder caseराजा रघुवंशी हत्याकांडCrime newsमेघालयसोनम raghuvanshi latest newsSonam raghuvanshi latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.